विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dubai: दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 400 टर्मिनल गेट और पांच रनवे के साथ होंगी ये सुविधाएं

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 28 Apr 2024 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 10:11 PM (IST)

संयुक्त अरब अमीरात अब दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने जा रहा है। इसका नाम अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ...और पढ़ें

दुबई में बनने जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Image: ANI)
दुबई में बनने जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Image: ANI)

HighLights

  1. दुबई में बनने जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  2. अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया में सबसे बड़ा होगा
  3. यह दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आकार से पांच गुना बड़ा होगा

रायटर्स, काहिरा। बड़ी-बड़ी शानदार इमारतें बनाने वाला संयुक्त अरब अमीरात अब दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने जा रहा है। इसका नाम अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। रविवार को दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने 128 बिलियन एईडी की लागत से एक नए यात्री टर्मिनल को मंजूरी दे दी है। बता दें कि इस एयरपोर्ट को बनाने का काम 2013 से ही शुरू कर दिया गया था।

क्या होगी खासियत?

  • अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया में सबसे बड़ा होगा।
  • यह एयरपोर्ट 260 मिलियन यात्रियों तक की क्षमता वाला होगा।
  • यह दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आकार से पांच गुना बड़ा होगा।
  • आने वाले वर्षों में दुबई हवाई अड्डे पर सभी परिचालन अल मकतूम में शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
  • अल मकतूम हवाई अड्डे में 400 टर्मिनल गेट और पांच रनवे भी शामिल होंगे।

क्या होगा फायदा?

दुबई की सरकारी स्वामित्व वाली एयरलाइन एमिरेट्स के अध्यक्ष शेख अहमद बिन सईद अल-मकतूम ने कहा कि यह हवाई अड्डा प्रमुख वाहक एमिरेट्स और उसकी कम लागत वाली एयरलाइन फ्लाईदुबई के साथ-साथ दुनिया को दुबई से जोड़ने वाले सभी एयरलाइन भागीदारों का नया घर साबित होगा।

दुबई मीडिया कार्यालय ने दुबई एयरपोर्ट्स के सीईओ पॉल ग्रिफिथ्स के हवाले से कहा कि 'यह कदम विश्व मंच पर अग्रणी विमानन केंद्र के रूप में दुबई की स्थिति को और मजबूत करेगा।'

यह भी पढ़ें: Pakistan New Loan: कंगाल पाकिस्तान सुधरने को तैयार नहीं! IMF के सामने फिर फैलाए हाथ; कर दी नए लोन की डिमांड

यह भी पढ़ें: Elon Musk in China: भारत यात्रा टालने के हफ्ते भर बाद अचानक चीन पहुंचे एलन मस्क, यह है बड़ी वजह