विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan New Loan: कंगाल पाकिस्तान सुधरने को तैयार नहीं! IMF के सामने फिर फैलाए हाथ; कर दी नए लोन की डिमांड

Published: Sun, 28 Apr 2024 09:04 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 09:10 PM (IST)

पाकिस्तान में इसी साल फरवरी महीने में नई सरकार का गठन हुआ है। नई सरकार में शहबाज शरीफ एक बार ...और पढ़ें

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर हुई IMF के प्रबंध निदेशक से मुलाकात। (फोटो, एक्स)
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर हुई IMF के प्रबंध निदेशक से मुलाकात। (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर हुई दोनों की मुलाकात
  2. पाकिस्तान की 3 अरब डॉलर की स्टैंडबाय व्यवस्था समाप्त

रॉयटर्स, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इसी साल फरवरी महीने में नई सरकार का गठन हुआ है। नई सरकार में शहबाज शरीफ एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बने हैं, लेकिन इसके बावजूद पड़ोसी देश में ज्यादा कुछ नहीं बदला है। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति जस की तस बनी हुई है। दरअसल, शहबाज शरीफ सरकार ने एक बार फिर से आईएमएफ के सामने कर्जे के लिए हाथ पसारा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को आईएमएफ के प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जॉर्जीवा के साथ नए लोन कार्यक्रम पर चर्चा की।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर हुई मुलाकात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा कि पीएम शहबाज की मुलाकात रियाद में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर हुई।

पाकिस्तान की 3 अरब डॉलर की स्टैंडबाय व्यवस्था समाप्त

बता दें कि पाकिस्तान की मौजूदा 3 अरब डॉलर की स्टैंडबाय व्यवस्था इस महीने समाप्त हो गई। इसके बाद पाकिस्तान एक नई दीर्घकालिक विस्तारित फंड सुविधा (Extended Fund Facility) की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Britain: क्या ब्रिटेन में जुलाई में नहीं होंगे आम चुनाव? PM ऋषि सुनक ने दिया यह जवाब, सांसद के पार्टी छोड़ने पर भी खूब बोले