विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elon Musk in China: भारत यात्रा टालने के हफ्ते भर बाद अचानक चीन पहुंचे एलन मस्क, यह है बड़ी वजह

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 28 Apr 2024 08:06 PM (IST)

भारत की यात्रा टालने के महज एक सप्ताह बाद ही रविवार को टेस्ला प्रमुख एलन मस्क चीन पहुंचे। यहां वह ...और पढ़ें

अचानक चीन पहुंचे एलन मस्क (Image: Reuters)
अचानक चीन पहुंचे एलन मस्क (Image: Reuters)

HighLights

  1. चीन पहुंचे टेस्ला प्रमुख एलन मस्क
  2. एक हफ्ते पहले रद्द की थी भारत यात्रा
  3. फुल सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक की कर सकते हैं शुरुआत

पीटीआई, बीजिंग। भारत की यात्रा टालने के महज एक सप्ताह बाद ही रविवार को टेस्ला प्रमुख एलन मस्क चीन पहुंच गए। यहां वह टेस्ला की गाड़ियों में फुल सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक (एफएसडी) की शुरुआत कर सकते हैं। वह गुरुवार को शुरू बीजिंग आटो शो के चंद दिन बाद बीजिंग पहुंचे हैं। मस्क की इस माह भारत यात्रा पर आने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने की योजना थी।

रद्द की थी भारत यात्रा

हालांकि, तकनीकी दिग्गज ने टेस्ला के दायित्वों का हवाला देते हुए अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी थी और एक्स पोस्ट में वर्ष के अंत में आने की उम्मीद जताई थी। अमेरिका की इलेक्टि्रक कार निर्माता टेस्ला के सीईओ मस्क चीन अंतरराष्ट्रीय व्यपार संवर्धन परिषद (सीसीपीआइटी) के निमंत्रण रविवार दोपहर बीजिंग पहुंचे। उन्होंने परिषद के अध्यक्ष रेन होंगबिन के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। तकनीकी दिग्गज ने रविवार को चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की और अपने व्यापार का देश में विस्तार की योजनाओं पर चर्चा की।

चीन में पुराने मित्रों से मिलेंगे एलन

माना जा रहा है कि वह राज्य परिषद के वरिष्ठ चीनी अधिकारियों और बीजिंग में पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। 2020 में शंघाई में फैक्ट्री खोलने के बाद से टेस्ला चीन में लोकप्रिय ईवी बन गया है। हालांकि कंपनी को हाल के वर्षों में चीनी ईवी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है और कंपनी को चीन में अपनी स्थिति शीर्ष पर रखने के लिए अपने वाहन के दामों में छह प्रतिशत तक कटौती करनी पड़ी है।

यह भी पढ़ें: Britain: क्या ब्रिटेन में जुलाई में नहीं होंगे आम चुनाव? PM ऋषि सुनक ने दिया यह जवाब, सांसद के पार्टी छोड़ने पर भी खूब बोले

यह भी पढ़ें: LGBT Community In Iraq: अब इराक में समलैंगिक संबंध अपराध, कानून तोड़ने पर हो सकती है 15 साल तक की जेल