Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Congo Attack: कांगो में सोने की खदान पर अज्ञात लड़ाकों ने किया हमला, 13 की मौत; कई लोगों को बनाया बंधक

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 06:37 PM (IST)

    कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में सोने की खदान पर हमले का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार कुछ अज्ञात लड़ाकों ने सोने की खदान पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 13 लोगों की मौत हो गई है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह हमला सोमवार देर रात हुआ। प्रवक्ता के अनुसार ये खदान युगांडा सीमा के पास मौजूद है।

    Hero Image
    कांगो में सोने की खदान पर अज्ञात लड़ाकों ने किया हमला, 13 की मौत (फोटो रायटर)

    बेनी, एजेंसी। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में सोने की खदान पर हमले का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, कुछ अज्ञात लड़ाकों ने सोने की खदान पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 13 लोगों की मौत हो गई है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह हमला सोमवार देर रात हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोने की खदान पर हमला, 13 की मौत

    प्रवक्ता के अनुसार, ये खदान युगांडा सीमा के पास मौजूद है, जिस पर सोमवार की रात कुछ लड़ाकों ने हमला कर दिया। इस हमले में 13 लोग मारे गए हैं। वहीं, कांगो के इटुरी प्रांत के अध्यक्ष डायडोने लोसा ने बताया कि इस हमले में 13 लोगों की मौत हुई है और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    कई लोगों को बनाया बंधक

    डायडोने लोसा ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि इस हमले को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने कई लोगों को बंधक भी बना लिया है। साथ ही उन्होंने भारी तादात में खदान से सोना और अन्य सामान को भी चुरा लिया है। डायडोने लोसा के अनुसार, इलाके में दो सशस्त्र समूह सक्रिय हैं।

    CODECO ने हमले से किया इनकार

    लोसा ने इस हमले के लिए CODECO को दोषी ठहराया। हालांकि, CODECO ने इस हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है। बता दें कि इससे पहले कांगो के एक चर्च पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में करीब 14 लोगों की मौत हुई थी।

    चर्च पर हुआ था आतंकी हमला

    एक अधिकारी के अनुसार, यह हमला पूर्वी कांगो प्रांत के इतुरी में अंजाम दिया गया। यहां मौजूद एक चर्च में प्रार्थना कर रहे श्रद्धालुओं पर हमलावरों ने अटैक कर दिया। इस हमले में 9 नागरिक, 4 हमलावर और एक सैनिक की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि कांगो में पहले भी इस तरह के हमले सामने आए हैं। जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।