Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    East Congo Shooting: पूर्वी कांगो में गोलीबारी, 9 बच्चे समेच 13 लोगों की मौत; सैनिक ने दिया घटना को अंजाम

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 04:37 PM (IST)

    पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। सेना और एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक सैनिक ने शनिवार रात अपने मृत बच्चे के शोक मनाने के लिए एकत्रित हुए लोगों पर गोलीबारी की जिसमें नौ बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

    Hero Image
    पूर्वी कांगो में गोलीबारी, 9 बच्चे समेच 13 लोगों की मौत; सैनिक ने दिया घटना को अंजाम (फाइल फोटो)

    गोमा, (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो), एजेंसी। पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं।

    गोलीबारी में 13 लोगों की मौत

    सेना और एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को बताया कि पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के एक सैनिक ने शनिवार रात अपने मृत बच्चे के शोक मनाने के लिए एकत्रित हुए लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें नौ बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांगो के पूर्वी इतुरी प्रांत के न्याकोवा गांव का मामला

    दरअसल, गोलीबारी की ये घटना कांगो के पूर्वी इतुरी प्रांत में अल्बर्ट झील के किनारे स्थित न्याकोवा गांव में हुई। इटुरी सेना के प्रवक्ता जूल्स नगोंगो ने टेलीफोन के माध्यम से बताया कि सैनिक ने अपने आसपास के सभी लोगों पर गोलियां चला दीं। इसमें एक दर्जन लोग मारे गए।

    आरोपी की तलाश कर टीम

    उन्होंने कहा कि जांच टीम आरोपी की तलाश कर रही है और घटना की जांच जारी है। ग्राम प्रधान ऑस्कर बराका मुगुवा ने कहा कि नौ बच्चों सहित 13 लोग मारे गए। यह स्पष्ट नहीं है कि किस कारण से सैनिक ने गोलीबारी शुरू कर दी। मुगुवा के अनुसार, सैनिक को चिंता थी कि उसके बच्चे को उसके बिना वहां दफनाया जाएगा।