Congo Church Attack: कांगो के एक चर्च पर आतंकी हमला, करीब 14 लोगों की हुई मौत
कांगो के एक चर्च पर रविवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला पूर्वी कांगो प्रांत इतुरी में हुई है। हमले के दौरान श्रद्धालु चर्च में प्रार्थना कर रहे थे। अधिकारी के मुताबिक हमले में 9 नागरिक 4 हमलावर और एक सैनिक की मौत हो गयी है।

बेनी, रायटर। कांगो के एक चर्च पर रविवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी रायटर ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है।
पूर्वी कांगो प्रांत इतुरी में हुआ हमला
अधिकारी ने बताया कि यह हमला पूर्वी कांगो प्रांत इतुरी में हुआ है। हमले के दौरान श्रद्धालु चर्च में प्रार्थना कर रहे थे। हालांकि, हमले में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने सोमवार को कहा
कांगो के पूर्वी प्रांत इतुरी में एक चर्च पर संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं।
नौ नागरिक सहित कुल 14 लोगों की मौत
दजुगु क्षेत्र में नागरिक समाज के नेता डियूडोने लोसा ने रायटर को बताया कि इस हमले के पीछे कोऑपरेटिव फॉर द डेवलपमेंट ऑफ द कांगो (CODECO) समूह का हाथ है। उन्होंने बताया कि इस हमले में 9 नागरिक, 4 हमलावर और एक सैनिक की मौत हो गयी है।
मालूम हो कि CODECO किसानों के हितों की रक्षा करने का दावा करता है। हालांकि इस समूह का लंबे समय से हेमा चरवाहों के साथ संघर्ष चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।