विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Stab Death: पेरिस में एफिल टॉवर के पास राहगीरों पर चाकू से हमला, एक की मौत; दो अन्य घायल

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sun, 03 Dec 2023 04:28 AM (IST)

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को एक चाकूबाजी की घटना सामने आई। पेरिस में एफिल टॉवर के पास एक ...और पढ़ें

पेरिस में एफिल टॉवर के पास हमलावर ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। (फाइल फोटो)
पेरिस में एफिल टॉवर के पास हमलावर ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। (फाइल फोटो)

रायटर, पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को एक चाकूबाजी की घटना सामने आई। पेरिस में एफिल टॉवर के पास एक हमलावर ने कुछ राहगीरों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

हमले में एक की मौत

फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने शनिवार को एक्स पर कहा कि मध्य पेरिस में एफिल टॉवर के पास एक हमलावर ने राहगीरों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ेंः Paris Fire: पेरिस के स्टेन्स शहर में लगी भीषण आग, 3 महिलाओं की मौत; एक बच्चा समेत 7 लोग घायल

पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार 

उन्होंने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मंत्री ने बताया कि घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

मंत्री ने लोगों से की अपील

जानकारी के अनुसार, ये घटना पेरिस में क्वाई डे ग्रेनेले के आसपास हुई थी। मंत्री ने कहा कि हमले में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।

हमलावर ने लगाया नारा!

वहीं, समाचार एजेंसी एएफपी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि हमला करने वाले संदिग्ध ने 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाया। हालांकि, समाचार एजेंसी रायटर ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। साथ ही एक पुलिस सूत्र ने एएफपी को बताया कि हमलावर कट्टरपंथी इस्लाम का पालन करने वाला है और वह मानसिक रूप से बीमार है।

इधर, आतंकवाद विरोधी अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि अभी तक जांच का प्रभार नहीं सौंपा गया है।

यह भी पढ़ेंः France: फ्रांस में 2 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे, निकाला शांतिपूर्ण मार्च; नेताओं ने भी लिया भाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।