Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुर्किये को विनाशकारी भूकंप के चलते 100 अरब डॉलर का हुआ नुकसान, अबतक 45,000 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 10:13 PM (IST)

    तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप में 52000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। दरअसल तुर्किये और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था और तबाही की ऐसी-ऐसी तस्वीरें सामने आईं थीं जिसको देखकर रूह तक कांप जाए।

    Hero Image
    तुर्किये को विनाशकारी भूकंप के चलते 100 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

    जिनेवा, रायटर्स। Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किये और सीरिया में पिछले महीने आए विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही हुई है। बता दें कि तुर्किये में अकेले 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के एक अधिकारी ने मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूएनडीपी की लुइसा विंटन ने गजियांटेप से वीडियो लिंक (Louisa Vinton) के माध्यम से बताया कि अब तक की गणना से यह स्पष्ट है कि सरकार द्वारा प्रस्तुत नुकसान का आंकड़ा और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों द्वारा समर्थित अनुमान 100 अरब डॉलर से अधिक होगा।

    अबतक 52,000 से ज्यादा लोगों की मौत

    तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप में 52,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। तुर्किये में अकेले अबतक 45,000 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है। दरअसल, तुर्किये और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था और तबाही की ऐसी-ऐसी तस्वीरें सामने आईं थीं जिसको देखकर रूह तक कांप जाए। 

    विश्व बैंक (World Bank) ने पहले अनुमान जताया था कि तुर्किये को करीब 34.2 अरब डॉलर का नुकसान होगा। वहीं, लुइसा विंटन ने तुर्किये में भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत हटे के दृश्यों का उल्लेख करते हुए उसे 'सर्वनाश' बताया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों-हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

    विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्किये और सीरिया के लिए कई जगहों से मदद पहुंची। भारत ने भी 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत दोनों देशों को मानवीय सहायता पहुंचाई है।

    डेढ़ लाख से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त

    हाल ही में तुर्किये के पर्यावरण और शहरीकरण मंत्री मूरत कुरुम ने बताया था कि विनाशकारी भूकंप की वजह से 1,64,000 इमारतें या तो ढह गई हैं या क्षतिग्रस्त हो गईं।