विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Turkiye Earthquake: तुर्किये में NDRF बना देवदूत, लोगों को बचाने के साथ भारतीय सेना ने बना डाला फील्ड अस्पताल

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 11 Feb 2023 03:59 PM (IST)

Turkiye Earthquake तुर्किये में भूकंप के बाद बचाव अभियान तेजी से जारी है। भारत का NDRF भी इस अभियान में ...और पढ़ें

Turkiye Earthquake NDRF ने तुर्किये में बचाव अभियान तेज किया।
Turkiye Earthquake NDRF ने तुर्किये में बचाव अभियान तेज किया।

अदाना, एजेंसी। Turkiye Earthquake तुर्किये में भूकंप के बाद चारों ओर मौत का मंजर देखने को मिल रहा है। इमारतों के ढहने से हजारों लोगों की मौत के बाद अब मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। कई देशों ने तुर्किये की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, जिसमें भारत सबसे आगे दिख रहा है। भारतीय सेना और एनडीआरएफ (NDRF in Turkiye) लोगों को जिंदा निकालने के लिए जी जान लगा रहा है। पांच सी-17 विमान पहले ही आ भारत ने भेज दिए है और मुख्य ध्यान खोज और बचाव कार्यों और चिकित्सा राहत प्रदान करने पर है। 

NDRF ने 30 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया

तुर्किये में भारतीय राजदूत वीरेंद्र पॉल ने बताया कि एनडीआरएफ टीम के 101 सदस्य गाजियांटेप में राहत एवं बचाव अभियान का संचालन कर रहे हैं। हटे प्रांत में तो भारतीय सेना ने एक फील्ड अस्पताल तक स्थापित कर दिया है। यह अस्पताल 30 बिस्तरों वाला है, जिसके लिए दो सी-17 विमान मेडिकल टीम लेकर आए।

किसी भारतीय के फंसे होने की सूचना नहीं

भारतीय राजदूत ने बताया कि भूकंप प्रभावित तुर्किये में किसी भारतीय के फंसे होने के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है। राजदूत ने कहा कि तुर्किये में 3000 भारतीय लोग हैं जिनमें से बहुत से लोग भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में नहीं हैं और कई लोग बाहर चले गए हैं।  

तेजी से चल रहा बचाव कार्य 

राजदूत ने बताया कि तुर्किये में बचाव कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने शुक्रवार को तुर्किये सेना के साथ मिलकर भूकंप प्रभावित तुर्किये से 8 साल की एक बच्ची को बचाया। तुर्किये के गाजियांटेप के नूरदगी में आए भीषण भूकंप में एक इमारत के मलबे के नीचे लड़की जिंदा फंस गई थी।

Syria Earthquake: 'भगवान, 8 में से 1 बच्चे को ही बचा लो', भूकंप के बाद मलबे में फंसे सीरियाई व्यक्ति की पीड़ा