Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सऊदी अरब के प्रिंस की यमन सीमा के पास हेलीकॉप्‍टर हादसे में मौत

    By Pratibha KumariEdited By:
    Updated: Mon, 06 Nov 2017 01:58 PM (IST)

    प्रिंस मंसूर असीर प्रांत के डिप्टी गवर्नर और पूर्व क्राउन प्रिंस मुकरिन अल सऊद के बेटे थे। यमन सीमा से 160 किमी की दूरी पर आभा शहर के पास उनका हेलीकॉप ...और पढ़ें

    Hero Image
    सऊदी अरब के प्रिंस की यमन सीमा के पास हेलीकॉप्‍टर हादसे में मौत

    रियाद, एएफपी। सऊदी अरब के प्रिंस मंसूर बिन मोकरिन की एक हेलीकॉप्‍टर हादसे में मौत हो गई। गृह मंत्रालय ने आज सुबह इसकी पुष्टि की। हादसा रविवार को यमन सीमा के पास सऊदी अरब के असीर प्रांत में हुआ। हेलीकाॅप्‍टर में प्रिंस मंसूर के साथ कई उच्‍च स्‍तर के सरकारी अधिकारी मौजूद थे। यमन सीमा से 160 किमी की दूरी पर आभा शहर के पास उनका हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व क्राउन प्रिंस के थे बेटे

    प्रिंस मंसूर असीर प्रांत के डिप्टी गवर्नर और पूर्व क्राउन प्रिंस मुकरिन अल सऊद के बेटे थे। प्रिंस मंसूर के पिता को उनके सौतेले भाई किंग सलमान ने वर्ष 2015 में सत्‍ता संभालने के कुछ महीने बाद ही अलग-थलग कर दिया था। प्रिंस मंसूर के पिता खुफिया सेवा निदेशक भी रहे थे।

    कोई भी नहीं बचा जीवित 

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा। प्रिंस मसूर के साथ हेलीकॉप्‍टर में सवार सभी अधिकारियों की मौत हो गई। कुछ रिपोर्टों में मरने वालों की संख्‍या आठ बताई जा रही है।

    कारणों का नहीं चल सका पता

    प्रिंस मंसूर का हेलीकॉप्‍टर किन कारणों से हादसे का शिकार हो गया, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका है। सुरक्षा अधिकारियों ने हादसे के लिए कोई कारण नहीं बताया, मगर कहा कि पता लगाया जा रहा है। वहीं स्‍थानीय मीडिया रिपोर्टों में भी सिर्फ हादसे की खबर है।

    सऊदी में निशाने पर प्रिंस

    सऊदी अरब की एक एंटी-करप्‍शन कमेटी ने दर्जनों लोगों को निशाना बनाया है, जिनमें 11 प्रिंस और चार मंत्री भी शामिल हैं। क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान की अध्‍यक्षता में यह कमेटी गठित की गई है।

    यह भी पढ़ें: बुश सीनियर और जूनियर ने नहीं दिया था अपनी ही पार्टी के ट्रंप को वोट