दक्षिणी लेबनान में वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे लोग, इजरायली सेना ने बरसा दी गोलियां
लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते के अनुरूप उनकी वापसी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिलाएं और एक लेबनानी सेना का जवान शामिल हैं। वहीं 80 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर भी सामने आई है।

एपी, यरूशलम। लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि रविवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते के अनुरूप उनकी वापसी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की।
इसमें 15 लोग मारे गए और 80 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और एक लेबनानी सेना का जवान शामिल है। सीमावर्ती क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में लोगों के घायल होने की सूचना है।
प्रदर्शनकारियों में से कुछ हिजबुल्ला के झंडे लिए हुए थे। वे युद्धविराम समझौते में निर्धारित रविवार की समय सीमा तक दक्षिणी लेबनान से इजरायली सैनिकों की वापसी न होने का विरोध कर रहे थे।
इजरायल ने क्या कहा?
इजरायल ने कहा कि उसे लंबे समय तक रहने की जरूरत है, क्योंकि लेबनानी सेना को दक्षिणी लेबनान के सभी क्षेत्रों में तैनात नहीं किया गया है जिससे यह सुनिश्चित हो कि हिजबुल्ला क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दोबारा स्थापित नहीं कर सके। लेबनानी सेना ने कहा कि वह तब तक तैनाती नहीं कर सकती, जब तक कि इजरायली सेना वापस नहीं चली जाती।
इजरायली सेना ने रविवार के विरोध प्रदर्शन को भड़काने के लिए हिजबुल्ला को दोषी ठहराया। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर समझौता नहीं किया जा सकता।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।