विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इजरायल और तुर्किये के बीच होगी जंग? एर्दोगन की पुलिस ने मोसाद के बड़े अधिकारी को पकड़ा; दुनियाभर की बढ़ी टेंशन!

Published: Wed, 04 Sep 2024 05:02 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2024 05:12 PM (IST)

इजरायल और तुर्किये के बीच तनाव लंबे समय से जारी है। मगर अब मोसाद के वित्तीय नेटवर्क प्रमुख की गिरफ्तारी ...और पढ़ें

बेंजामिन नेतन्याहू और तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगान।
बेंजामिन नेतन्याहू और तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगान।

HighLights

  1. मई माह में तुर्किये ने इजरायल से बंद किया व्यापार।
  2. एर्दोगन ने इजरायल की नाजी जर्मनी से की तुलना।
  3. हमास से जंग के बाद दोनों देशों में बढ़ गया तनाव।

आईएएनएस, इस्तांबुल। तुर्किये में इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के वित्तीय नेटवर्क प्रमुख लिरिडोन रेक्सहेपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब इजरायल और तुर्किये के बीच तनाव बढ़ना तय है! तुर्किये की सरकारी न्यूज एजेंसी अनादोलु के मुताबिक 30 अगस्त को इस्तांबुल पुलिस ने एक ऑपरेशन के दौरान रेक्सहेपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: 'ताबूत में कैद होकर इजरायल जाएंगे सभी बंधक' हमास ने दी PM नेतन्याहू को चेतावनी

तुर्किये ने क्या आरोप लगाए?

रिपोर्ट के मुताबिक रेक्सहेपी ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है। 25 अगस्त को रेक्सहेपी तुर्किये पहुंचे थे। इसके बाद से ही वहां की खुफिया एजेंसी एमआईटी की निगाहें उन पर थीं। एमआईटी की जांच से पता चला कि रेक्सहेपी मोसाद के लिए वित्तीय संचालन का प्रबंधन करता था और वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से तुर्किये में फील्ड एजेंटों को बार-बार बड़ी मात्रा में धन हस्तांतरित करता था। रेक्सहेपी को फिलिस्तीनी राजनेताओं को निशाना बनाकर ड्रोन निगरानी और मनोवैज्ञानिक ऑपरेशन करने का भी दोषी पाया गया।

जांच में एमआईटी को क्या मिला?

एमआईटी ने पाया कि मोसाद तुर्किये में अपने फील्ड एजेंटों को मुख्य रूप से कोसोवो और अन्य पूर्वी यूरोपीय देशों से धन हस्तांतरित कर रहा था। वित्तीय ट्रैकिंग से पता चला कि कोसोवो से धन तुर्किये में मोसाद के फील्ड एजेंटों द्वारा वेस्टर्न यूनियन और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से सीरिया के स्रोतों में स्थानांतरित किया जा रहा था।

अब तक 33 जासूसों को पकड़ा

हमास और इजरायल के बीच जंग की वजह से तुर्किये भी सावधान है। वह लगातार इजरायल को चेतावनी दे रहा है। इजरायल के खातिर जासूसी करने वाले 33 लोगों को ऑपरेशन मोल के तहत अब तक तुर्किये में गिरफ्तार किया जा चुका है।

कब-कितने गिरफ्तार?

  • फरवरी में निजी जासूसों के माध्यम से मोसाद को जानकारी बेचने के संदेह में सात संदिग्धों को पकड़ा।
  • मार्च में एक निजी जासूस समेत सात और लोगों को मोसाद को जानकारी बेचने के आरोप में दबोचा गया।
  • अप्रैल में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी पर इजरायल ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया।

मई में व्यापार किया बंद

मई महीने में तुर्किये ने इजरायल के साथ सभी तरह के व्यापार को रोक दिया। इसके बाद अगस्त में उसने गाजा में नरसंहार के लिए इजरायल पर आरोप लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के मुकदमे में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र की अदालत में एक अनुरोध दायर किया।

हिटलर से नेतन्याहू की तुलना कर चुके एर्दोगन

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इजरायल पर गाजा में नरसंहार करने का आरोप लगाया है। अंतरराष्ट्रीय अदालतों में सजा देने की मांग भी की। तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन इजरायल की तुलना नाजी जर्मनी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तुलना हिटलर से कर चुके हैं।

तुर्किये दे चुका गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

पिछले साल दिसंबर में इजरायल की शिन बेट सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि उनका संगठन लेबनान, तुर्किये और कतर समेत कहीं भी हमास को निशाना बनाने को तैयार है। मगर उनके इस बयान पर तुर्किये ने इजरायल को चेतावनी दी थी कि अगर वह तुर्किये समेत फिलिस्तीनी के बाहर रहने वाले आतंकी समूह के सदस्यों का शिकार करने की कोशिश की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें: बंधकों की मौत, सड़कों पर सात लाख इजरायली, अमेरिका ने भी मढ़ दिया दोष; चारों तरफ से घिरे नेतन्याहू अब क्या करेंगे?