विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंधकों की मौत, सड़कों पर सात लाख इजरायली, अमेरिका ने भी मढ़ दिया दोष; चारों तरफ से घिरे नेतन्याहू अब क्या करेंगे?

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Mon, 02 Sep 2024 11:45 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Sep 2024 12:35 AM (GMT+05:30)

Israel-Hamas War हमास और गाजा पट्टी पर लगातार मिसाइलें बरसाने और युद्ध में बढ़त बनाने के बावजूद इजरायल के प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

इजरायली सेना की कार्रवाई में 24 फलस्तीनियों की मौत हो गई।
इजरायली सेना की कार्रवाई में 24 फलस्तीनियों की मौत हो गई।

HighLights

  1. पीएम नेतन्याहू से तत्काल युद्धविराम और बंधकों की सुरक्षित रिहाई की मांग।
  2. गाजा में इजरायल के हवाई हमले जारी, 48 घंटे में 24 फलस्तीनियों की मौत।

रॉयटर्स काहिरा। गाजा में छह बंधकों की हत्या के विरोध में इजरायल में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ। पीड़ित परिवारों के साथ आम लोगों ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से युद्धविराम की मांग करते हुए बंधकों की सुरक्षित रिहाई की मांग की। दूसरी ओर, गाजा में 48 घंटे के दौरान इजरायली सेना की कार्रवाई में 24 फलस्तीनियों की मौत हो गई।

गाजा में हमास लड़ाकों द्वारा बंधकों की हत्या से इजरायल में लोगों में काफी रोष रहा। इजरायल सरकार की बंधकों की सुरक्षित रिहाई में विफलता के विरोध में कई श्रम संगठनों ने सोमवार को आम हड़ताल का आह्वान किया गया। इसका व्यापक असर देखा गया। सिन्हुआ एजेंसी के अनुसार, देशभर में लगभग सात लाख प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया, इसमें तेल अवीव की सेंट्रल रैली में करीब साढ़े पांच लाख लोगों ने भाग लिया।

इजरायल में गहरा राजनीतिक विभाजन

अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर भी इसका असर देखा गया। हजारों की संख्या में इजरायली प्रदर्शनकारी रविवार शाम को ही गलियों और सड़कों पर उतर आए। बंधकों की मौत के लिए पीड़ित परिवार व लोग प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। कह रहे थे कि पीएम में तत्काल युद्धविराम कर बंधकों जीवित वापस लाना चाहिए।

हालांकि, एपी न्यूज एजेंसी के अनुसार, कुछ क्षेत्र इससे अछूते भी रहे। इससे गहरा राजनीतिक विभाजन भी दिखाई देता है। कुछ लोग पीएम नेतन्याहू के समर्थन में भी थे। उनका मानना है कि सेना को हमास पर और दबाव बनाना चाहिए, जिससे वे बंधकों को रिहा करने पर मजबूर हो जाएं। वहीं, सोमवार को एक श्रम अदालत ने सरकार की याचिका को स्वीकार करते हुए स्थानीय समयानुसार, दोपहर ढाई बजे तक हड़ताल समाप्त करने का आदेश दिया। सबसे बड़े श्रमिक संघ हिस्टाड्रट ने कोर्ट के आदेश के पालन में अपने सदस्यों से काम पर वापस आने को कहा।

हमास के कब्जे में हैं सौ बंधक

हमास के कब्जे में इस समय लगभग सौ बंधक हैं। फलस्तीनी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि गाजा सिटी में इजरायल के दो हवाई हमले में सात फलस्तीनियों की मौत हो गई। इसी तरह बुरेजी और नुसरत में छह लोग मारे गए, जबकि आठ ऐतिहासिक शरणार्थी क्षेत्रों में आठ लोग मारे गए। वहीं, लाल सागर में पनामा के ध्वज लगे तेल टैंकर और व्यापारिक पोत पर यमन की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सेंट्रल गाजा में पोलियो टीकाकरण जारी

गाजा में सोमवार को दूसरे दिन पोलियो टीकाकरण अभियान जारी रहा। फलस्तीनी और संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने कहा कि रविवार को पहले दिन गाजा के मध्य क्षेत्र में 80 हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं, टीकाकरण वाले क्षेत्र में इजरायल और हमास लड़ाई बंद करने पर राजी हो गए हैं। टीकाकरण केंद्रों के आसपास इसके उल्लंघन की खबरें नहीं आईं।

युद्धविराम के लिए नेतन्याहू ने नहीं किया पर्याप्त प्रयास: बाइडन

गाजा युद्धविराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि हम प्रस्ताव पर अंतिम सहमति के करीब थे, लेकिन इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने समझौते को लेकर पयाप्त प्रयास नहीं किया। बाइडन ने यह बात बंधकों की रिहाई को लेकर व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।