झुर्रियां हटाने के चक्कर में महिला ने गंवाए हजारों डॉलर, पोते की फीस भी डूबाई; पति की बेवफाई में किया ऐसा
चीन में एक महिला ने झुर्रियां हटाने के इलाज के चक्कर में अपनी 8600 डॉलर की जमा-पूंजी गंवा दी। महिला को एक क्लिनिक के सर्जन ने धोखा दिया जिसने उसे बताया कि झुर्रियां दुर्भाग्य लाती हैं और उसके पति को उससे दूर कर सकती हैं। महिला ने पोते की ट्यूशन फीस के पैसे भी गवा दिए। इलाज के बाद महिला को सिरदर्द और मतली की शिकायत होने लगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो कुछ नया करने के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला चीन से भी सामने आया है। यहां पर एक महिला ने झुर्रियां हटाने वाला इलाज करवाने के चक्कर में अपनी पूंजी गंवा दी।
चीन से सामने आए इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। बताया जाता है कि महिला ने इस चक्कर में 8,600 डॉलर नुकसान कर लिए। इस महिला ने ये पैसे अपने पोते की ट्यूशन की फीस भी शामिल थी। महिला को लगता था कि अगर झुर्रियां समाप्त हो जाती हैं, तो उसका पति उसको धोखा देना बंद कर देगा।
क्या है पूरा मामला
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक कुई नाम की महिला अपने चेहरे की झुर्रियों से परेशान थी। इसके बाद वह प्लास्टिक सर्जरी क्लिनिक गई, जहां पर चिकित्सक ने उसको बताया कि चेहरे पर आई ये झुर्रियां उसके लिए दुर्भाग्य लेकर आया है।
इतना ही नहीं इस चिकित्सक ने महिला को यकीन दिलाया कि उसके आंखों की झुर्रियां इस बात का संकेत हैं कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है।
सर्जन के कहने पर प्लास्टिक सर्जरी के लिए तैयार हुई महिला
बताया जा रहा है कि सर्जन ने कुई को यह यकीन दिलाया कि उसे अपने पति के सौभाग्य के लिए उन्हें हटाना ही होगा। इतना ही नहीं सर्जन ने यकीन दिला दिया कि जैसे ही भौंहों के बीच की झुर्रियाँ हटेंगी, उसका सौभाग्य वापस आ जाएगा।
कैसे महिला ने खो दिया पैसा
बताया जा रहा है कि जल्दबाजी के कारण महिला ने अपनी बचत को खोया है। जानकारी के अनुसार, क्लिनिक के कर्मचारी ने उसका फोन लिया और वह जल्दी से ऑनलाइन भुगतान करने लगी। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, उसने क्लिनिक के स्कैनर पर एक बड़ी रकम चुका दी।
कैसे खुला राज?
इस पूरे मामले में पोल तब खुली, जब कुई की बेटी को इस घटना के बारे में तब पता चला। कुई को क्लिनिक में इलाज के बाद सिरदर्द और मतली की शिकायत होने लगी। वह अपना मुंह भी नहीं खोल पा रही थीं।
वहीं, बाद में कुई की बेटी ने पैसे वापस करने की मांग की और दावा किया कि क्लिनिक ने उसकी मां के साथ धोका किया। हालांकि, क्लिनिक ने इस दावे को सरासर खारिज किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ऐसा लगता है कि वह कानूनी कार्रवाई करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।