विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

China: कौन हैं डोंग जून? जिस पर ड्रैगन को है सबसे ज्यादा भरोसा; चिनफिंग ने गायब ली के बाद बनाया रक्षा मंत्री

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 29 Dec 2023 06:13 PM (IST)

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को पूर्व नौसेना प्रमुख डोंग जून को रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। बता ...और पढ़ें

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (फोटो: रायटर)
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (फोटो: रायटर)

HighLights

  1. 29 अगस्त को आखिरी बार दिखे थे ली शांगफू
  2. चीन ने बिना कारण बताए गायब ली को पद से हटाया था

रायटर, बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को पूर्व नौसेना प्रमुख डोंग जून को रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। बता दें कि पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू के गायब होने के चार माह बाद बीजिंग ने डोंग जून को रक्षा मंत्रालय की कमान सौंपी।

कौन हैं डोंग जून?

बकौल रिपोर्ट, डोंग जून चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के पूर्व नौसेना प्रमुख हैं। ताइवान के साथ तनातनी के बीच दक्षिण चीन सागर की अच्छी समझ रखने वाले डोंग जून पर शी चिनफिंग ने भरोसा जताया है। नौसेना प्रमुख बनने से पहले डोंग जून पूर्वी समुद्री बेड़े के वाइस कमांडर थे। उन्होंने दक्षिणी थिएटर कमांड के वाइस कमांडर के रूप में भी काम किया।

यह भी पढ़ें: गायब हो चुके चीनी रक्षा मंत्री की जगह लेने जा रहा ये अधिकारी, जानें कौन हैं लियू जेनली?

कहा हैं ली शांगफू?

चीन में पिछले चार माह से रक्षा मंत्री का पद खाली था। पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू को 29 अगस्त को सार्वजनिक तौर पर आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद चीन ने बिना कोई कारण बताए अक्टूबर में उन्हें रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया था। हालांकि, ली शांगफू कहां हैं? इसकी कोई जानकारी नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर की पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, ली शांगफू पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। चीन सैन्य उपकरणों की खरीद को लेकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: ड्रैगन ने ताइवान में भेजे लड़ाकू विमान, कहा- चुनावी लाभ के लिए खतरे को दे रहा हवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।