विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

China Defence Minister: गायब हो चुके चीनी रक्षा मंत्री की जगह लेने जा रहा ये अधिकारी, जानें कौन हैं लियू जेनली?

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 12 Oct 2023 05:31 PM (IST)

पिछले कई महीनों से चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू गायब चल रहे हैं। शांगफू की अनुपस्थिती में अब चीनी ...और पढ़ें

लियू जेनली रक्षा मंत्री की रेस में शीर्ष दावेदार हैं (फोटो, रायटर्स)
लियू जेनली रक्षा मंत्री की रेस में शीर्ष दावेदार हैं (फोटो, रायटर्स)

HighLights

  1. अगस्त से गायब हैं ली शांगफू
  2. जेनली इस रेस में शीर्ष दावेदार हैं
  3. चीन के विदेश मंत्री किन गैंग अचानक गायब हो गए थे

रायटर्स, बीजिंग। पिछले कई महीनों से चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू गायब चल रहे हैं। ली शांगफू को आखिरी बार 29 अगस्त को सार्वजनिक तौर से देखा गया था। शांगफू की अनुपस्थिती में अब चीनी सेना के एक जनरल देश के रक्षा मंत्री बनाए जा सकते हैं। चीन के युद्ध संचालन और योजना की जिम्मेदारी निभा रहे सैन्य निकाय के प्रमुख जनरल लियू जेनली देश के नए रक्षा मंत्री बन सकते हैं। जेनली इस रेस में शीर्ष दावेदार हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तीन सैन्य विश्लेषकों के हवाले से बताया है कि चीन इस महीने के अंत में एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच आयोजित करने से पहले रक्षा मंत्री ली शांगफू की जगह लियू जेनली की नियुक्ति कर सकता है। वर्तमान में केंद्रीय सैन्य आयोग के संयुक्त स्टाफ विभाग के प्रमुख, लियू जेनली को ली शांगफू की जगह चीन के रक्षा मंत्री के तौर पर देखा जा रहा है।

चीन की तरफ से अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं!

हालांकि, गायब चल रहे ली शांगफू के बारे में चीन की तरफ से इस पर अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। रक्षा मंत्री ली की सैन्य उपकरणों की भ्रष्ट खरीद के लिए उनकी जांच चल रही है। अगर, ली शांगफू रक्षा मंत्री के पद से हटाए जाते हैं, तो वो हाल के महीनों में अपना पद गंवाने वाले दूसरे वरिष्ठ मंत्री होंगे। इससे पहले एक महीने तक गायब रहने के बाद चीन के विदेश मंत्री किन गैंग जुलाई में मंत्री के पद से हटा दिया गया था।

अगस्त से गायब हैं ली शांगफू

बता दें कि चीन में इसी साल मार्च में नया मंत्रिमंडल का गठन हुआ था और नए मंत्रिमंडल में ली शांगफू को रक्षा मंत्री के तौर पर शामिल किया गया था। ली शांगफू को आखिरी बार 29 अगस्त को सार्वजनिक मंच पर देखा गया था। इसके बाद से वह गायब हैं और कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अचानक क्यों गायब हो जाते हैं चीनी अधिकारी?

दरअसल,चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू और पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग अचानक ही गायब हो गए। उन्होंने अचानक से सार्वजनिक मंच पर अपनी उपस्थिति बंद कर दी। चीन में इस तरह से किसी अधिकारी या अन्य लोगों का गायब हो जाना सामान्य बात है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि अधिकारी के गायब होने के महीनों बाद उनके खिलाफ आपराधिक आरोप सामने आते हैं। हालांकि, अचानक से दो मंत्रियों का गायब हो जाना असमान्य घटना है।

ये भी पढ़ें: Israel War: जंग के बीच इजरायल पहुंच पीएम नेतन्याहू से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री, बोले- अब हम मिलकर जवाब देंगे