China Visa Policy: तिब्बत में अमेरिकियों के लिए वीजा प्रतिबंध, चीन का ट्रंप को करारा जवाब
चीन ने अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दिया है। चीन ने अमेरिकी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध की घोषणा की है। तिब्बत मामलों पर गलत ढंग से काम करने वाले अमेरिकी कर्मचारियों पर यह वीजा प्रतिबंध लागू होंगे। बता दें कि 31 मार्च को अमेरिका ने चीनी अधिकारियों का वीजा अस्वीकार करने की घोषणा की थी। इसके कुछ दिनों बाद चीनी की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई है।

रॉयटर्स, बीजिंग। जैसे को तैसा का जवाब देते हुए चीन ने अमेरिकी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध की घोषणा की है। तिब्बत मामलों पर गलत ढंग से काम करने वाले अमेरिकी कर्मचारियों पर यह वीजा प्रतिबंध लागू होंगे। शंघाई ने यह कदम वाशिंगटन द्वारा चीनी अधिकारियों पर वीजा सीमाएं लागू करने के दो सप्ताह बाद उठाया है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोमवार को कहा कि तिब्बत से जुड़े मुद्दे पूरी तरह केवल चीन के आंतरिक मामले हैं। अमेरिका द्वारा तिब्बत के मुद्दों का बहाना बनाकर चीनी अधिकारियों पर लागू किए गए वीजा प्रतिबंध, अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतररष्ट्रीय संबंधों को नियंत्रित करने वाले बुनियादी मानदंडों का गंभीर रूप से उल्लंघन करते हैं।
मैत्री विदेशी व्यक्तियों का के लिए तिब्बत खुला है
उन्होंने कहा कि तिब्बत खुला है और चीन यहां पर मैत्री विदेशी व्यक्तियों के आने, घूमने और व्यापार करने का स्वागत करता है। इसके साथ ही, कथितरूप से मानवाधिकारों, धर्म या संस्कृति की आड़ में तिब्बत से जुड़े मामलों में किसी व्यक्ति या देश की दखलंदाजी का विरोध करता है। घूमने के बहाने तिब्बत आकर यहां नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां करने का गुप्त इरादा रखने वाले व्यक्तियों का भी चीन कड़ा विरोध करता है।
अमेरिका ने पहले कही थी ये बात
गौरतलब है कि बीते 31 मार्च को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा था कि वॉशिंगटन, उन चीनी अधिकारियों पर अतिरिक्त वीजा प्रतिबंध लगाएगा जो तिब्बत में विदेशियों की पहुंच से जुड़ी नीतियां बनाने या लागू करने में महत्वपूर्ण रूप से शामिल रहे हैं।
यह निर्णय तिब्बत में पारस्परिक आवाजाही के कानून, 2018 के अनुरूप ही है, जिसके अंतर्गत वहां अमेरिकी राजनयिकों, पत्रकारों और अन्य अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों और पर्यटकों को आने से रोकने में शामिल रहे चीनी अधिकारियों का वीजा अस्वीकार कर दिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।