Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    China: नए चंद्र वर्ष में चीन ने अधिकांश कोरोना प्रतिबंध हटाए, बीजिंग में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 11:48 PM (IST)

    कोविड-19 के अधिकांश प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद लोग आसानी से अपने परिवार से मिलने गृह नगर लौट सकते हैं। अब उन्हें क्वारंटाइन नहीं रहना होगा और न ही उन्हें लाकडाउन एवं यात्रा निलंबित होने के खतरे का सामना करने की चिंता है।

    Hero Image
    राजधानी बीजिंग में हजारों सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

    बीजिंग, एपी। पूरे चीन में लोगों ने रविवार को नए चंद्र वर्ष का उत्साह से स्वागत किया। कठोर जीरो कोविड नीति हटा दिए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पूजा स्थलों में पहुंचे। तीन साल पहले महामारी शुरू होने के बाद लोगों ने सबसे बड़ा उत्सव मनाया। नया चंद्र वर्ष चीन में सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक अवकाश होता है। हर वर्ष का नाम चीनी राशि चक्र की 12 राशियों में से एक के नाम पर रखा जाता है। इस वर्ष का नाम खरगोश वर्ष रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोविड-19 के अधिकांश प्रतिबंधों में ढील

    पिछले तीन वर्ष से महामारी के साये में उत्सव उदासी में गुजरा। कोविड-19 के अधिकांश प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद लोग आसानी से अपने परिवार से मिलने गृह नगर लौट सकते हैं। अब उन्हें क्वारंटाइन नहीं रहना होगा और न ही उन्हें लाकडाउन एवं यात्रा निलंबित होने के खतरे का सामना करने की चिंता है। बड़े स्तर पर सार्वजनिक उत्सव की वापसी हुई है। इस उत्सव को चीन में वसंतोत्सव के नाम से जाना जाता है।

    राजधानी बीजिंग में हजारों सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। तिब्बत और हांगकांग में भी लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले दो वर्ष के दौरान लोग परंपरा का निर्वाह नहीं कर पाए। लेकिन इस वर्ष पूजास्थल गए और धूप-अगरबत्ती जलाई।

    ये भी पढ़ें- Budget 2023: हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी में कमी की मांग, महामारी पूल और डिविडेंड पर टैक्स छूट की उम्मीद

    ये भी पढ़ें- Fact Check: नेपाल में हुए हादसे की पुरानी तस्वीर को पोखरा प्लेन क्रैश से जोड़कर किया जा रहा शेयर