Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान की सीमा में घुसा चीन का हेलीकॉप्टर, जानिए टोक्यो ने 'ड्रैगन' को कैसे दिया जवाब

    Updated: Sun, 04 May 2025 09:00 PM (IST)

    चीन और जापान के बीच एक बार फिर से टकराव देखने को मिला है। दरअसल रविवार को पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों पर हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दोनों देशों ने विरोध जताया। चीन ने इस मामले में जापानी नागरिक विमान के डियाओयू दाओ के ऊपर चीनी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का आरोप लगाया।

    Hero Image
    चीन और जापान ने विवाद द्वीपों पर हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का आरोप लगाया। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, बीजिंग। चीन और जापान ने रविवार को एक दूसरे पर पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों पर हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। चीनी विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के महानिदेशक लियू जिनसोंग ने जापानी दूतावास के समक्ष जापानी नागरिक विमान के डियाओयू दाओ के ऊपर चीनी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का आरोप लगाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान को चीन ने दिया जवाब

    लियू ने जापान से सभी अवैध और भड़काऊ कार्रवाइयों को तुरंत रोकने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चीन अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों और हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा।

    जापान मे भी चीन पर लगाए आरोप

    वहीं, जापानी समाचार एजेंसी क्योदो ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि चीन के तट रक्षक जहाज के एक हेलीकॉप्टर ने शनिवार को पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप के पास जापानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। यह बीजिंग द्वारा हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का चौथा मामला है।

    हेलीकॉप्टर ने चार चीनी तट रक्षक जहाजों में से एक से उड़ान भरी और सेनकाकू के आसपास जापान के क्षेत्रीय जल में प्रवेश किया।

    यह भी पढें: US Firing: ह्यूस्टन में फैमिली पार्टी के बीच अंधाधुंध फायरिंग, अनवांटेड गेस्ट की गोलीबारी में एक की मौत और 14 घायल

    यह भी पढ़ें: दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति Warren Buffett ने लिया बड़ा फैसला; अरबपति ने कहा- 'अब समय आ गया...'