Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आग से खेल रहा अमेरिका', जाते-जाते जो बाइडन ने चली ऐसी चाल; भड़क उठा चीन

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 05:54 PM (IST)

    ताइवान को हथियारों की बिक्री और नई सहायता की घोषणाओं के बाद चीन ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह आग से खेल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को ताइवान के लिए 571 मिलियन डॉलर तक के प्रावधान को अधिकृत किया। रक्षा विभाग ने कहा कि 295 मिलियन डॉलर की सैन्य साजो सामान की बिक्री को मंजूरी दे दी गई है।

    Hero Image
    जो बाइडन और शी जिनपिंग। ( फाइल फोटो )

    एपी, बीजिंग। ताइवान को हथियारों की बिक्री और नई सहायता की घोषणाओं के बाद चीन ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह आग से खेल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को ताइवान के लिए 571 मिलियन डॉलर तक के प्रावधान को अधिकृत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताइवान को हथियार देना बंद करे अमेरिका

    रक्षा विभाग ने कहा कि 295 मिलियन डॉलर की सैन्य साजो सामान की बिक्री को मंजूरी दे दी गई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से अपील की है कि वह ताइवान को हथियार देना बंद करे। ताइवान एक लोकतांत्रिक द्वीप है, जिस पर चीन अपना दावा करता आ रहा है।

    इसलिए अमेरिका कर रहा मदद

    अमेरिकी हथियारों की बिक्री और सहायता का उद्देश्य ताइवान को अपनी रक्षा करने में मदद करना और चीन को हमले से रोकना है। सैन्य साजो सामान की बिक्री में 300 सामरिक रेडियो सिस्टम के लिए 265 मिलियन डॉलर और 16 गन माउंट के लिए 30 मिलियन डॉलर शामिल हैं।

    ताइवान ने किया स्वागत

    ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बिक्री की मंजूरी का स्वागत करते हुए कहा कि यह की हमारी रक्षा के प्रति अमेरिकी सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    यह भी पढ़ें: PM मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान; क्यों खास है ' द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर', इन हस्तियों को भी मिल चुका

    यह भी पढ़ें: 'उसे पुष्पा पसंद है, जरूर देखने आएगा', सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहे गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा