विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video:खालिस्तान समर्थकों का टोरंटो में विरोध प्रदर्शन, भारतीयों ने तिरंगे के साथ दिया करारा जवाब

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 09 Jul 2023 09:18 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jul 2023 10:50 AM (IST)

Pro-Khalistan supporters protestखालिस्तान समर्थकों ने 8 जुलाई को कनाडा के टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया।वीडियो ...और पढ़ें

Video:खालिस्तान समर्थकों का टोरंटो में विरोध प्रदर्शन, भारतीयों ने तिरंगे के साथ दिया करारा जवाब
Video:खालिस्तान समर्थकों का टोरंटो में विरोध प्रदर्शन, भारतीयों ने तिरंगे के साथ दिया करारा जवाब

टोरंटो, एजेंसी। Pro-Khalistan supporters protest: खालिस्तान समर्थकों ने 8 जुलाई को कनाडा के टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, इसके विपरित राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों का कड़ा मुकाबला किया। 

कथित वीडियो में खालिस्तानी समर्थक प्रदर्शनकारियों को तिरंगे का अपमान करते देखा जा सकता है। प्रवासी भारतीयों को 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम', 'भारत जिंदाबाद' और 'खालिस्तान मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाते देखा गया। साथ ही एक तख्तियां पर लिखा हुआ था 'खालिस्तानी सिख नहीं हैं और कनाडा खालिस्तानियों का समर्थन करना बंद करें, कनाडाई आतंकवादी'। 

भारतीय प्रवासियों ने किया कड़ा मुकाबला

कनाडा में भारतीय प्रवासियों में से एक सुनील अरोड़ा ने कहा, 'हम यहां खालिस्तानियों का सामना करने के लिए वाणिज्य दूतावास के सामने खड़े हैं। हम यहां खालिस्तानियों की बकवास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं और हम यहां भारत और कनाडा की एकजुटता के लिए हैं। वे गलत जानकारी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वे हमारे राजनयिकों को मार डालेंगे। हम इसके पूरी तरह से खिलाफ हैं।

भारतीय प्रवासियों के एक अन्य सदस्य, अनिल शिरिंगी ने कहा कि वे भारतीय वाणिज्य दूतावास का समर्थन करने के लिए वहां हैं और खालिस्तानियों की धमकी के खिलाफ खड़े हुए हैं, जो भारतीय राजनयिकों को दी गई थी

तीन बड़ी भारत विरोधी घटनाएं

पिछले महीने कनाडा में खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या के बाद खालिस्तान समर्थक तत्वों ने शनिवार को ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मिशनों के बाहर रैलियां आयोजित करने की घोषणा की थी।

इसके बाद कनाडा और अमेरिका में भारतीय राजदूतों के साथ-साथ टोरंटो में महावाणिज्य दूतावास को धमकी भरे पोस्टर लगाए गए। पिछले कुछ महीनों में कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादियों से जुड़ी तीन बड़ी भारत विरोधी घटनाएं सामने आई हैं।

खालिस्तान समर्थकों के विवादित पोस्टर

सूत्रों के अनुसार, भारत ने सोमवार को कनाडा में 8 जुलाई को होने वाली खालिस्तान समर्थक रैली की जानकारी के साथ प्रसारित किए जा रहे पोस्टरों में अपने राजनयिकों को मिल रही धमकियों पर चिंता जताई थी। पोस्टरों में कनाडा में भारतीय राजदूत और महावाणिज्य दूतावास को धमकी दी गई थी।

कथित तौर पर सिख चरमपंथियों द्वारा प्रसारित पोस्टरों में कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास अपूर्व श्रीवास्तव का नाम लेते हुए उन पर खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख निज्जर की कथित हत्या में भूमिका निभाने का आरोप लगाया गया है।