विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मादुरो की 'शेरनी' बनीं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, कोर्ट ऑर्डर के बाद डेल्सी रोड्रिग्ज ने संभाली सत्ता

Published: Sun, 04 Jan 2026 08:36 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jan 2026 09:45 AM (IST)

अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला में सियासी संकट गहरा गया है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सेना ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद देश में सियासी तूफान उठने लगा है। अमेरिकी सेना वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास से न्यूयॉर्क ले गई है, जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि वेनेजुएला की कमान अब कौन संभालेगा? वेनेजुएला की शीर्ष अदालत ने इसका समाधान ढूंढ निकाला है।

सर्वोच्च अदालत ने उपराष्ट्रपति को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का आदेश दिया है। देश में हालात सामान्य होने तक वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज सत्ता संभालेंगी। वेनेजुएला सरकार का समर्थन करने के लिए मादुरो ने डेल्सी को 'शेरनी' करार दिया था।

कोर्ट ने क्या कहा?

शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा, "देश में प्रशासनिक निरंतरता और राष्ट्र की व्यापक रक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला के बोलिवेरियन गणराज्य के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगी।"

Delcy Rodriguez (1)

2018 से वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति

वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद के लिए डेल्सी रोड्रिग्ज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की भी पहली पसंद हैं। डेल्सी 2018 से वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति हैं। वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था समेत खुफिया सर्विस डेल्सी के ही देखरेख में काम करता है।

सत्ता परिवर्तन पर क्या बोलीं डेल्सी?

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से फोन पर काफी देर की बातचीत के बाद डेल्सी ने राष्ट्रपति पद संभालने के लिए हामी भर दी है। हालांकि, डेल्सी का कहना है कि उनके शपथ ग्रहण के बाद भी निकोलस मादुरो ही वेनेजुएला के वास्तविक राष्ट्रपति रहेंगे। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 30 मिनट में कैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठा ले गई अमेरिकी सेना? 150 एयरफ्राफ्ट ने मचाई तबाही

यह भी पढ़ें- 'ये सभी देशों के लिए हमारा पैगाम...', वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने दुनिया को दिया अल्टीमेटम