विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेलेंस्की को झटका और पुतिन को गिफ्ट, क्रीमिया पर रूसी कब्जे को मान्यता देने की तैयारी में ट्रंप

Published: Sat, 19 Apr 2025 08:46 AM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2025 08:59 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को झटका और पुतिन को गिफ्ट देने की तैयारी कर ली है। अगर रूस ...और पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन। ( फाइल फोटो )
डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन। ( फाइल फोटो )

HighLights

  1. साल 2014 में रूस ने किया था क्रीमिया पर कब्जा।
  2. अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस कदम की निंदा भी की थी।
  3. अब समझौते के बदले अमेरिका देगा रूस को गिफ्ट।

एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। यूक्रेन के साथ शांति समझौते के तहत अमेरिका क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने को तैयार है। युद्ध विराम के प्रस्तावित रूपरेखा से परिचित एक अधिकारी ने यह जानकारी साझा की।

2014 में रूस ने किया था कब्जा

रूस ने साल 2014 में क्रीमिया पर अपना कब्जा किया था। उससे पहले यह हिस्सा यूक्रेन के पास था। जेलेंस्की कई मौकों पर क्रीमिया को रूस को सौंपने से इनकार कर चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप हर हाल में यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौता चाहते हैं।

शांति प्रस्ताव में दोनों देशों के बीच तत्काल युद्ध विराम शामिल है। रूपरेखा को गुरुवार को पेरिस में यूक्रेनी और यूरोपीय अधिकारियों के साथ साझा भी किया गया।

रुबियो ने की लावरोव से बातचीत

सीएनएन ने अपने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि इस प्रस्ताव के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच फोन पर बात भी हुई। प्रस्ताव के कुछ हिस्सों पर अभी चर्चा जारी है। अमेरिका अगले हफ्ते लंदन में यूरोप और यूक्रेन के साथ इस पर बात करेगा।

अमेरिका ने गुरुवार को पेरिस में अपने सहयोगी देशों के सामने शांति प्रस्ताव की रुपरेखा पेश की। इसमें युद्ध को समाप्त करने और स्थायी युद्धविराम की स्थिति में मास्को पर प्रतिबंधों में ढील देने की शर्त शामिल है।

पुतिन को ट्रंप का गिफ्ट!

अगर अमेरिका क्रीमिया पर रूसी कब्जे को मान्यता देता है तो यह व्लादिमीर पुतिन के लिए एक गिफ्ट होगा। रूस लंबे समय से चाहता था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय क्रीमिया पर रूसी कब्जे को मान्यता दे। उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि दोनों ही पक्ष युद्ध विराम पर आगे बढ़ने पर सहमत होंगे। अगर किसी पक्ष ने समर्पण की कमी दिखाई तो अमेरिका खुद को इससे अलग कर लेगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढही, चार लोगों की मौत; अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका

यह भी पढ़ें: यमन पीछे नहीं हटेगा...अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद हूतियों का बड़ा बयान, क्या मिडिल ईस्ट में बिगड़ेंगे हालात?