Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोहरान ममदानी को हाथ से बिरयानी खाते देख क्यों भड़के ट्रंप के सांसद? विवादित बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया करारा जवाब

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 03:46 PM (IST)

    Brandon Gill vs Zohran Mamdani रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ब्रैंडन गिल ने भारतीय मूल के जोहरान ममदानी पर विवादित टिप्पणी की जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जोहरान का एक वीडियो शेयर करते हुए ब्रैंडन ने लिखा कि अमेरिकी लोग इस तरह से खाना नहीं खाते। यूजर्स ने ब्रैंडन की आलोचना की और उनकी पत्नी डैनियल डिसूजा की तस्वीरें वायरल कर दीं।

    Hero Image
    अमेरिकी सांसद ब्रैंडन गिल का जोहरान ममदानी पर विवादित बयान। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ब्रैंडन गिल अपने एक बयान की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। ब्रैंडन ने भारतीय मूल के जोहरान ममदानी पर विवादित टिप्पणी की, जिसे लेकर अब वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोहरान ममदानी न सिर्फ भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं बल्कि डैमोक्रेट पार्टी के सदस्य भी हैं। वहीं, जोहरान न्यूयॉर्क सिटी के मेयर उम्मीदवार बने हैं। ऐसे में जोहरान पर निशाना साधने के लिए ब्रैंडन ने उनका एक पुराना वीडियो ढूंढ निकाला, मगर ब्रैंडन का यह वार उनपर ही उलटा पड़ गया।

    यह भी पढ़ें- 'दुकान बंद कर वापस साउथ अफ्रीका लौटना होगा...', डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को क्यों दी धमकी?

    ब्रैंडन गिल का विवादित बयान

    दरअसल ब्रैंडन गिल ने जोहरान का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वो हाथ से बिरयानी खाते दिखाई दे रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए ब्रैंडन ने लिखा, "अमेरिका के सभ्य लोग इस तरह से खाना नहीं खाते हैं। अगर आप अमेरिकी सभ्यता को नहीं अपना सकते तो थर्ड वर्ल्ड (भारत) में वापस चले जाएं।"

    यूजर्स ने दिया करारा जवाब

    ब्रैंडन गिल का यह पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। इस टिप्पणी के लिए कई यूजर्स ने ब्रैंडन की आलोचना की और साथ ही ब्रैंडन की ईसाई पत्नी डैनियल डिसूजा पर भी सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। इंटरनेट पर डैनियल की अपने पिता दिनेश डिसूजा के साथ तस्वीरें वायरल हो लगीं, जिनमें दोनों हाथ से खाना खाते दिखाई दे रहे हैं।

    ब्रैंडन गिल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आप टैकोस, फ्रेंच फ्राइस और बर्गर को हाथ से कैसे खाते हैं? क्या आप लेस (चिप्स) भी हाथ से खाते हैं?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हेलो अमेरिका के सभ्य व्यक्ति, ये आपके ससुर दिनेश डिसूजा हैं, जो हाथ से खाना खा रहे हैं।"

    इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने गिल की पिज्जा खाते हुए तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में यूजर ने लिखा, "अगर ऐसी बात है तो फिर सबसे पहले आपको थर्ड वर्ल्ड में भेजने की जरूरत है।"

    वहीं, एक यूजर ने कमेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी पिज्जा खाते हुए तस्वीर शेयर की है।

    गिल की पत्नी ने दिया पति का साथ

    हालांकि, ब्रैंडन गिल की पत्नी डैनियल डिसूजा भी पति के समर्थन में उतर आईं। डैनियल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं हाथ से चावल खाते हुए बड़ी नहीं हुई हूं। मैंने हमेशा फोर्क (कांटे वाले चम्मच) का इस्तेमाल किया है। मैं अमेरिका में पैदा हुई हूं। मैं ईसाई और देशभक्त हूं। मेरे पिता के कुछ करीबी भारत में कहते हैं और वो भी ईसाई है, साथ ही फोर्क से ही खाते हैं।"

    यह भी पढ़ें- 'मैं उसी कमरे में था जब पीएम मोदी को...', ट्रंप के सीजफायर वाले दावे के बाद अब जयशंकर ने बताई इनसाइड स्टोरी