विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Donald Trump: अमेरिका में फिर ट्रंप युग की शुरुआत, बताया क्या होगी पहली नीति; पढ़ें 10 Points

Published: Tue, 21 Jan 2025 12:07 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2025 01:05 AM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप ने आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। वहीं अमेरिका के उप राष्ट्रपति के ...और पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति। (फोटो- रॉयटर्स)
डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति। (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप।
  2. राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने कई बड़े फैसले किए हैं।
  3. राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की दक्षिणा सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की।

एपी, वॉशिगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश की सत्ता संभाल ली है। उन्होंने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें तोपों की सलामी दी गई। जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली है। शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मेरे प्रिय मित्र डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण पर बधाई। मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं। सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।"

अमेरिका में फिर ट्रंप युग की शुरुआत, जानिए 10 बड़ी बातें

  • एक बार चुनाव हारने के बाद वापसी करने वाले ट्रंप अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति हैं। इनसे पहले केवल एक राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड अमेरिका के 22वें और 24वें राष्ट्रपति रहे थे।
  • भारतीय समय अनुसार, रात लगभग 10.30 बजे ट्रंप ने यूएस कैपिटल के अंदर बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश जान राब‌र्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। ट्रंप से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शपथ ली।
  • कड़ाके की ठंड के कारण इस बार शपथग्रहण यूएस कैपिटल के अंदर कैपिटल रोटुंडा (हाल) में आयोजित किया गया। कैपिटल रोटुंडा कैपिटल बिल्डिंग में गुंबद के नीचे है। शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप ने कहा, हमारी नीति अमेरिका फ‌र्स्ट की होगी। बदलाव की आज से शुरुआत होगी। दुनिया अमेरिका का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने भ्रष्टाचार, महंगाई खत्म करने का वादा किया। कहा कि अमेरिका में अब तेजी से बदलाव होगा। चुनाव अभियान के दौरान खुद पर हुए हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, मेरी ¨जदगी अमेरिका को महान बनाने के लिए बची। अब हम घुसपैठ नहीं होने देंगे। अवैध प्रवासियों को वहीं छोड़कर आएंगे जहां से वे आए थे।
  • शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचे थे, जहां बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा, व्हाइट हाउस में आपका स्वागत है। इससे पहले ट्रंप वा¨शगटन के सेंट जान्स एपिस्कोपल चर्च गए। इस दौरान टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी उनके साथ थे।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने के तुरंत बाद कई बड़े फैसले लिए। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की दक्षिणा सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की। इस सीमा पर अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए सेना की तैनाती की जाएगी।
  • राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने रिमेन इन मेक्सिको पॉलिसी को लागू करने का भी ऐलान शपथ के तुरंत बाद किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से पकड़ो और छोड़ो प्रथा की समाप्ति की घोषणा की है।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने के बाद विदेशी गिरोहों के खात्मे के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम 1978 लागू करने का एलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे बड़ा फैसला लेते हुए थर्ड जेंडर को समाप्त कर दिया है। अमेरिका में अब केवल दो जेंडर होंगे। कोविड मेनडेट उल्लंघन की वजह से जिन भी लोगों की नौकरी गई है उसको बहाल किया जाएगा। उन कर्मचारियों को मुआवजा भी दिया जाएगा।
  • डोनाल्ड ट्रंप के चाहने वालों में खुशी की लहर है। डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने बड़ी घोषणा की है। टीम का कहना है कि ट्रंप के शपथ के साथ ही अमेरिका का स्वर्ण युग शुरू हो गया है।
  • शपथ से पहले डोनाल्ड ट्रंप और नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वर्जीनिया के अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री में भव्य समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने अज्ञात सैनिक की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत 18 जनवरी को वर्जीनिया के ट्रंप नेशनल गोल्फ कोर्स में मित्रों और परिवार के लिए विशेष कार्यक्रम के साथ हुई। 19 जनवरी को विजय रैली और कैंडललाइट डिनर का आयोजन किया गया।
  • रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी पतन के चार लंबे सालों का पर्दा बंद हो जाएगा। हम अमेरिकी ताकत और समृद्धि का एक नया दिन शुरू करेंगे। उन्होंने दोहराया कि वह हमले के संबंध में दोषी ठहराए गए या आरोपित 1,500 से अधिक लोगों में से कई को माफ कर देंगे।

यह भी पढ़ें: दक्षिणी सीमा पर इमरजेंसी, अमेरिका फर्स्ट और केवल 2 जेंडर्स... शपथ लेते ही ट्रंप ने लिए बड़े फैसले

यह भी पढ़ें: Donald Trump: चीन, कनाडा और मैक्सिको पर तुरंत टैरिफ नहीं लगाएंगे ट्रंप, आज जारी करेंगे जांच का आदेश