Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर चार महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, एंड्रयू टेट ने कानूनी कागजात किए पेश

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 11:13 AM (IST)

    Andrew Tate एंड्रयू टेट पर महिलाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने व उनका यौन शोषण करने के आरोप हैं। उन पर मानव तस्करी का इल्‍जाम भी लगा है। कानूनी फर्म के अन ...और पढ़ें

    Hero Image
    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर चार महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

    लंदन, एजेंसी। Andrew Tate: विवादित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड्रयू टेट को चार महिलाओं के वकीलों ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर अंग्रेजी अदालतों में मुकदमा चलाने की धमकी दी है।

    पूर्व किकबॉक्सर टेट अभी कथित मानव तस्करी और दुष्कर्म के आरोप में रोमानिया में नजरबंद हैं। 

    बुधवार को कानूनी फर्म के एक बयान में महिलाओं के आरोपों को "हिंसक रूप से दुष्कर्म, गंभीर शारीरिक हमला, और महिलाओं को नियंत्रित करने और उनसे जबरदस्ती करने का आरोप लगाया गया।"

    HC में होगी टेट के खिलाफ कानूनी कार्यवाही

    फर्म के अनुसार, महिलाओं ने "टेट को नोटिस दिया है कि उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर आने वाले हफ्तों में लंदन में उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी"।

    रोमानियाई पुलिस ने 36 वर्षीय टेट और 34 वर्षीय उसके भाई ट्रिस्टन को पिछले साल के अंत में गिरफ्तार किया था। रोमानिया की एक अदालत ने मानव तस्करी और दुष्कर्म के आरोपों में तीन महीने की हिरासत के बाद मार्च के अंत में उन्हें नज़रबंद कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Earthquake In Philippines: फिलीपींस में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

    यह भी पढ़ें- संकट के समय अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया नहीं आ रहीं नजर; क्या दोनों के बीच बढ़ गई दूरी?