Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका के Area 51 में दिखा रहस्यमयी टॉवर, यूजर्स ने किया 'एलियन तकनीक' का दावा

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 05:12 PM (IST)

    अमेरिका के नेवादा का एरिया 51 एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में आ गया है। दावा किया जा रहा है कि गूगल अर्थ पर यहां पर एक बड़ी मीनार देखने को मिली है। इस मीनार की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कई प्रकार की चर्चा की जाने लगी है। सामने आई तस्वीर ने ऑनलाइन एलियन होने के सिद्धांतों को फिर से हवा दे दी है।

    Hero Image
    अमेरिका के एरिया 51 में दिखा रहस्यमय मीनार। (फोटो- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व में कई देशों में कुछ ऐसी जगहे हैं, जिनके बारे में कई रहस्यमयी बातें की जाती हैं। इन जगहों पर आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं होती है। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक अनोखी जगह के बारे में चर्चा होने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, अमेरिका के हाई सेक्योरिटी वाली जगह 'एरिया 51' को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। गूगल अर्थ पर गोपनीय एरिया 51 सैन्य अड्डे के भीतर देखे गए एक रहस्यमयी स्ट्रक्चर के सामने आने के बाद ऑनलाइन एलियन होने के सिद्धांतों ने एक बार फिर नई चर्चा छेड़ दी है। 

    एरिया 51 लेकर होती है ये चर्चा

    बता दें कि अमेरिकी के नेवादा में 2.3 मिलियन एकड़ में फैला बेहद गोपनीय अमेरिकी वायुसेना बेस एरिया 51 पिछले लंबे समय से कई अलौकिक गतिविधियों और एलियन कॉन्सपिरेसी को लेकर चर्चा में रहता है। इस बीच यह टॉप सीक्रेट एरिया 51 गूगल अर्थ पर देखा गया है। यहां पर एक रहस्यमय त्रिकोणीय टावर मौजूद है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह एलियन तकनीक हो सकती है।

    गूगल अर्थ पर तस्वीर सामने आने के बाद बढ़ी चर्चा

    जानकारी दें गूगल अर्थ के मैप पर एक लंबी छाया बनाने वाली एक मीनार देखी गई। जिसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। तस्वीर के सामने आने के बाद दुनिया भर के लोग हैरान रह गए। वहीं, इसको लेकर चर्चा की जाने लगी कि ये क्या है।

    ये टावर अमेरिका के नेवादा के सुदूर इलाके में स्थित है। ये राज्य के सबसे बड़े शहर लास वेगास के करीब 130 किलोमीटर दूर है। इसकी परछाईं काफी बड़ी है, जिसके कारण सूर्यघड़ी जैसी तस्वीर बन जाती है। हालांकि, गूगल मैप ने इस मीनार का कोई नाम नहीं दिखाया गया है।

    सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

    इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई लोगों ने अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने इसकी तुलना गगनचुंबी इमारत, एग्जास्ट वेंट से की है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह वही जगह है, जहां पर एलियंस अपने विभिन्न सफेद पाउडर का परीक्षण किया करते हैं।

    इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि एरिया 51 वह सुविधा है जिसके बारे में वे आपको बताना चाहते हैं, ताकि वे उन सभी अवैध साइटों पर जो कुछ भी हो सके, उसे स्वतंत्रतापूर्वक कर सकें, जिनके बारे में किसी को पता नहीं है।

    क्या है एरिया 51?

    उल्लेखनीय है कि एरिया 51 को लेकर इंटरनेट पर कई प्रकार की कॉन्सपिरेसी थ्योरी की चर्चा की जाती है। लोगों की इस जगह को लेकर अलग-अलग राय है। कुछ लोगों का मानना है कि एरिया 51 के आसपास एलियंस और यूएफओ भी देखे गए हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई पुष्टि आज तक नहीं की जा सकी है।

    अमेरिका के नेवादा की ये जगह काफी सेसिटिव एरिया के तौर मानी जाती है। यहां पर 24 घंटे की निगरानी की जाती है। सबसे खास बात है कि यहां पर किसी को भी बिना अनुमति के नहीं आने दिया जाता है। माना जाता है कि अमेरिका यहां पर एलियंस को लेकर कुछ रिसर्च कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: क्या है मस्क और ट्रंप का 'टॉप सीक्रेट'? सोशल मीडिया पर वायरल हुई मीटिंग की ये तस्वीर

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में अप्रवासियों को 24 घंटे क्यों साथ रखने होंगे ये दस्तावेज? ट्रंप के नए नियम से H1B वीजा और ग्रीन कार्ड वालों में भी मचा हड़कंप