विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Jobs: मंदी की चर्चाओं के बीच अमेरिका में 5 लाख से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार, बेरोजगारी दर में आई गिरावट

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 04 Feb 2023 12:55 AM (IST)

राष्ट्रपति जो बाइडन ने नौकरियों की रिपोर्ट को अच्छी खबर करार दिया और कहा कि उनके रिपब्लिकन आलोचक निरंतर उच्च ...और पढ़ें

मंदी की चर्चाओं के बीच अमेरिका में 5 लाख से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार
मंदी की चर्चाओं के बीच अमेरिका में 5 लाख से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार

वॉशिंगटन, एपी। अमेरिका समेत विश्व की कई बड़ी कंपनियों ने पिछले दिनों अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था लेकिन अब स्थिति में सुधार हुआ है और लोगों को नौकरियां मिली हैं। सामने आई एक रिपोर्ट में चौंका देने वाले दावे किए गए हैं, जिसे राष्ट्रपति जो बाइडन ने अच्छी खबर बताया है। बता दें कि अमेरिका में बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

मंदी के बीच बंपर नौकरियां

बंपर भर्तियों को देखकर अर्थशास्त्री हैरान और परेशान हैं। साथ ही यह सोच रहे हैं कि फेड की आक्रामक ब्याज दर बढ़ोतरी ने ऐसे समय में नौकरियों की गति को धीमा क्यों नहीं किया जब कई लोगों मंदी की तलवार लटक रही थी।

कर्मचारियों को हो सकती है वेतन वृद्धि

सरकार ने शुक्रवार को जो रोजगार के आंकड़े जारी किए, वो बताते हैं कि श्रम बाजार की स्थित में सुधार आया है। कंपनियों ने पिछले महीने 5,17,000 नौकरियां दीं और बेरोजगारी दर में 3.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो 1969 के बाद का सबसे निचला स्तर है। जिसकी वजह अमेरिकी श्रम बाजार में अपेक्षाकृत कई बदलाव देखने को मिले। हालांकि, बंपर भर्तियों की वजह से कर्मचारियों की वेतन वृद्धि होने की संभावना है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी के प्रमुख ब‌र्न्स बोले-ताइवान को लेकर चीनी महत्वाकांक्षा को कम आंकना भूल

नौकरियों की रिपोर्ट देख खुश हुए बाइडन

राष्ट्रपति जो बाइडन ने नौकरियों की रिपोर्ट को अच्छी खबर करार दिया और कहा कि उनके रिपब्लिकन आलोचक निरंतर उच्च मुद्रास्फीति और आने वाली मंदी और छंटनी की चेतावनी को लेकर गलत थे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कर्मचारियों के धैर्य और संकल्प की बदौलत हमारी योजना काम कर रही है।

अमेरिका में पिछले साल दिसंबर की तुलना में जनवरी में अधिक लोगों को रोजगार मिला। रेस्त्रां और बार ने तो 99,000 लोगों को नौकरियां दीं। जबकि पेशेवर और व्यावसायिक सेवा समेत लेखाकार और सलाहकार नौकरियां में भी इजाफा हुआ।

US H-1B Visa: एच-1बी वीजा की वार्षिक सीमा कम होने से अमेरिका में कुशल पेशेवरों की कमी, भारतीयों पर अधिक असर

Paris Church: पेरिस का Notre Dame कैथेड्रल चर्च 2024 के अंत तक खुलेगा, 2019 में लगी थी भीषण आग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।