विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में भारतीय क्लासिकल डांसर की गोली मारकर हत्या, शाम को निकले थे टहलने; TV एक्ट्रेस ने भारत सरकार से मांगी मदद

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 02 Mar 2024 10:40 AM (IST)

कोलकाता के भरतनाट्यम और कुचुपुड़ी नर्तक अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। टीवी एक्ट्रेस ...और पढ़ें

अमेरिका में भारतीय क्लासिकल डांसर की गोली मारकर हत्या (Image: https://amarnathendra.com/)
अमेरिका में भारतीय क्लासिकल डांसर की गोली मारकर हत्या (Image: https://amarnathendra.com/)

एएनआई, सेंट लुइस। Amarnath Ghosh Death: कोलकाता के भरतनाट्यम और कुचुपुड़ी नर्तक अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इसकी जानकारी x (पूर्व में ट्विटर) पर दी और विदेश मंत्री जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच की मांग की है।

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने अमरनाथ घोष की हत्या पर शोक जताते हुए X पर लिखा 'मिसौरी के सेंट लुइस में मृतक अमरनाथ घोष के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना। हम फोरेंसिक, पुलिस के साथ जांच कर रहे हैं और सहायता प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।'

कैसे हुई हत्या?

भट्टाचार्जी के अनुसार, अमरनाथ घोष की 27 फरवर की शाम को मिसौरी के सेंट लुइस में हत्या कर दी गई थी। बता दें कि घोष सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय से नृत्य में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) की पढ़ाई कर रहे थे। भट्टाचार्जी ने बताया कि वह शाम को टहलने के लिए निकले थे, तभी एक अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दी।

घोष के नहीं थे माता-पिता

भट्टाचार्जी के ट्वीट के अनुसार, घोष के माता-पिता की मौत हो चुकी थी। आरोपी के बारे में अभी तक कुछ सामने नहीं आया हैं। कुछ दोस्तों के अलावा घोष के परिवार में कोई नहीं है। दोस्तों ने घोष के शव को वापस भारत लाने की अपील की है। लेकिन, अब तक इस पर कोई अपडेट नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें: India China Relations: चीन ने कहा, भारत उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण, दोनों देश समान लक्ष्यों के लिए कर रहे कार्य

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में PML-N के सरदार अयाज सादिक बने स्पीकर, 9 मार्च को होगा राष्ट्रपति चुनाव; रविवार को चुना जाएगा पीएम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।