Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hurricane Ian: समुद्री चक्रवात इयान पहुंचा दक्षिणी कैरोलिना, फ्लोरिडा में मचाई भीषण तबाही; 09 लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 06:28 AM (IST)

    समुद्री चक्रवात इयान ने दक्षिणी कैरोलिना के तट पर दस्तक दी। तूफान के चलते ऐतिहासिक शहर चार्ल्सटन को भीषण बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। तूफान ने फ्लोरिडा में भीषण ताबही मचाई है जगह-जगह पानी भर जाने के कारण बड़ी तादाद में लोग अपने घरों में कैद हैं।

    Hero Image
    समुद्री चक्रवात इयान मचा रहा है भीषण तबाही

    चार्ल्सटन, एपी: शुक्रवार को समुद्री चक्रवात इयान ने दक्षिणी कैरोलिना के तट पर दस्तक दी। समुद्री चक्रवात के चलते ऐतिहासिक शहर चार्ल्सटन को भीषण बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। तूफान ने फ्लोरिडा में भीषण ताबही मचाई है, जगह-जगह पानी भर जाने के कारण बड़ी तादाद में लोग अपने घरों में कैद हैं। शुक्रवार को चक्रवात की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती देखी गई। हवाओं की रफ्तार फ्लोरिडा के गल्फ कोस्ट को पार करने की तुलना में बहुत कमजोर दिखीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इयान ने फ्लोरिडा में मचाई भीषण तबाही

    समुद्री तूफान इयान ने फ्लोरिडा में व्यापक तबाही मचाई है। फ्लोरिडा के दोनों तटों पर लोगों को भारी बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चक्रवात के कारण समुद्र किनारे बने व्यवसायों केंद्रों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इलाके में करीब 20 लाख लोग बिना बिजली के जीवनयापन करने को मजबूर हैं। इस दौरान करीब 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टी हुई है, मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

    बाढ़ में फसे लोगों को बचाने का काम जारी

    फ्लोरिडा में बाढ़ के कारण घरों में फसे हजारों लोग के बचाने के लिए राहत अभियान जारी है। फ्लोरिडा की सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राहत कार्य में लगा बचाव दल प्रभावित इलाकों में करीब तीन हजार घरों में गए। उन्होंने वहां फसे लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। वहीं बाढ़ के कारण मारे गए लोगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों में एक 80 वर्षीय महिला और एक 94 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। दोनों ही बुजुर्ग ऑक्सीजन स्पोर्ट पर थे, बिजली की कमी के चलते मशीन ने काम करना बंद कर दिया। जिसके चलते इनकी मौत हो गई। वहीं एक 67 वर्षीय व्यक्ति जो रेसक्यू टीम का इंतजार कर रहा था, उसकी बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।   

    यह भी पढ़े: Hurricane Ian: फ्लोरिडा में चक्रवाती तूफान इयान का विकराल रूप, लाखों लोग हुए बेघर

    यह भी पढ़े: Climate Change Effect: अध्ययन में हुआ खुलासा, जलवायु परिवर्तन ने किया इयान की वर्षा में 10% की वृद्धि