Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: 'हमें नीचे उतार दो...', H-1B वीजा पर ट्रंप के एलान के बाद अमेरिका से भारत आ रही फ्लाइट में मचा हड़कंप

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 03:48 PM (IST)

    H-1B वीजा फीस में वृद्धि की खबर के बाद सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों को डर था कि अमेरिका में दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री विमान से उतरते दिखे जिससे उड़ान में 3 घंटे की देरी हुई। ट्रंप प्रशासन के अनुसार यह नियम नए आवेदकों पर लागू होगा।

    Hero Image
    H-1B वीजा की खबर सुनने के बाद फ्लाइट में मचा हड़कंप। फोटो- सोशल मीडिया

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिन जब ट्रंप ने H-1B वीजा की फीस बढ़ाने की घोषणा की, तो अमेरिका की एक फ्लाइट में अचानक अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट में बैठे भारतीयों से तुरंत नीचे उतरने के लिए कहा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए H-1B वीजा की फीस 1,00,000 डॉलर (लगभग 90 लाख रुपये) करने का एलान किया। कुछ ही घंटों में यह खबर हर तरफ आग की तरह फैल गई।

    अमेरिका में रिएंट्री का था डर

    इसी बीच अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक फ्लाइट में हड़कंप मच गया। भारत के लिए रवाना होने वाली इस फ्लाइट से यात्री एक-एक करके नीचे उतरने लगे। सभी यात्रियों को डर था कि अगर वो गए, तो उन्हें दोबारा अमेरिका में एंट्री नहीं मिलेगी।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विमान उड़ान भरने के तैयार खड़ा है। तभी दर्जनों भारतीय फ्लाइट छोड़कर नीचे उतरने लगते हैं। एक यूजर ने फ्लाइट का वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा-

    भारतीयों से भरा एक अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ान भरने वाला था, तभी H-1B वीजा पर खबर सामने आई। इससे भारतीयों में हड़कंप मच गया और सभी विमान से नीचे उतरने की गुजारिश करने लगे।

    3 घंटे की देरी से उड़ा विमान

    हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती है। मगर, वीडियो में दावा किया गया है कि इस घटना के कारण फ्लाइट ने 3 घंटे की देरी से उड़ान भरी। बता दें कि ट्रंप ने H-1B वीजा की फीस रातोंरात बढ़ा दी। ट्रंप प्रशासन के अनुसार, यह फीस वीजा के लिए नया आवेदन करने वालों पर लागू होगी। पहले से H-1B वीजा धारकों पर यह नियम लागू नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें- '5189 वीजा मिलने के बाद कंपनी ने 16000 अमेरिकियों को नौकरी से निकाला', H-1B Visa फैसले का शुरू हुआ असर

    यह भी पढ़ें- 'मुझे नोबल मिलना चाहिए...', ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक सीजफायर का राग, 7 युद्ध रोकने का दावा