विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिग्गज कंपनी बोइंग में काम ठप, हड़ताल पर चले गए फाइटर जेट्स बनाने वाले कर्मचारी; जानिए क्या रही वजह

Published: Mon, 04 Aug 2025 02:05 PM (IST)

एविएशन कंपनी बोइंग डिफेंस के 3000 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। ये कर्मचारी वेतन वर्क शेड्यूल और ...और पढ़ें

हड़ताल पर चले गए फाइटर जेट्स बनाने वाले कर्मचारी। (फाइल फोटो)
हड़ताल पर चले गए फाइटर जेट्स बनाने वाले कर्मचारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वेतन और पेंशन की शिकायत को लेकर हड़ताल पर चले गए कर्मचारी।
  2. कई परेशानियों से जूझ रही है एविएशन की दिग्गज कंपनी बोइंग।

एपी, न्यूयॉर्क। एविएशन दुनिया की दिग्गज कंपनी बोइंग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, बोइंग डिफेंस के करीब 3000 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। यही अमेरिकी कंपनी एफ-35 और अन्य कई मिलिट्री विमान बनाती है।

जानकारी के अनुसार, ये कर्मचारी वेतन, वर्क शेड्यूल और पेंशन से जुड़े ऑफर को लेकर खुश नहीं थे। इसी बात का विरोध जताने के लिए कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि इससे कंपनी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

3200 कर्मचारी हड़ताल पर उतरे

वहीं, इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ मशीनिस्ट्स एंड एयरोस्पेस वर्कर्स यूनियन ने रविवार को बताया कि सेंट लुइस, सेंट चार्ल्स, मिसौरी और मस्काउटा, इलिनोइस स्थित बोइंग संयंत्रों के लगभग 3,200 कर्मचारियों ने बोइंग के साथ संशोधित चार-वर्षीय श्रम समझौते को अस्वीकार करने के लिए मतदान किया।

इसके अलावा एक पोस्ट में कहा कि बोइंग में 3,200 उच्च-कुशल आईएएम यूनियन सदस्य आधी रात को हड़ताल पर चले गए क्योंकि अब बहुत हो गया।

क्या है पूरा मामला?

कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बोइंग की एअर डोमिनेंस यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट डैन गिलियन ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने सैलरी में 40 प्रतिशत औसत बढ़ोतरी का ऑफर दिया था। हालांकि, कर्मचारियों की ओर से इसे खारिज कर दिया गया।

बता दें कि इस समय बोइंग कई प्रकार की परेशनियो का सामना कर रहा है। इसमें कंपनी के विमानों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। पिछले साल इस कंपनी के हजारों कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। उन्होंने करीब 8 हफ्तों तक हड़ताल जारी रखी थी। इस कारण बोइंग को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा था।

परेशानियों से जुझ रही कंपनी

गौरतलब है कि बोइंग इस समय कई प्रकार कि दिक्कतों का सामना कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में बोइंग के कई विमान दुर्घनाग्रस्त हुए हैं। इनमें फाइटर प्लेन भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: गोल्फ कोर्स में बैठे थे डोनाल्ड ट्रंप, अचानक प्लेन ने कर दी घुसपैठ; सुरक्षा में सेंध के बाद अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

यह भी पढ़ें: 'मैं करीब हर महीने एक युद्ध रुकवा रहा हूं', भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर अब क्या बोले ट्रंप?