विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोल्फ कोर्स में बैठे थे डोनाल्ड ट्रंप, अचानक प्लेन ने कर दी घुसपैठ; सुरक्षा में सेंध के बाद अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

Published: Mon, 04 Aug 2025 08:42 AM (IST)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगी जब एक सिविलियन विमान न्यू जर्सी स्थित उनके गोल्फ क्लब ...और पढ़ें

पूरे सप्ताह में प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में पांच बार अनधिकृत घुसपैठ हुई है।
पूरे सप्ताह में प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में पांच बार अनधिकृत घुसपैठ हुई है।

HighLights

  1. यह घटना दोपहर करीब 12:50 बजे हुआ।
  2. एक सिविलियन विमान ट्रंप के गोल्फ क्लब के ऊपर प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुस गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। रविवार को एक सिविलियन विमान ट्रंप के न्यू जर्सी स्थित गोल्फ क्लब के ऊपर प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुस गया।

फॉक्स न्यूज की खबर के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12:50 बजे हुआ, जब एक पायलट ने बेडमिंस्टर में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के ऊपर लगाए गए अस्थायी उड़ान प्रतिबंध (TFR) को तोड़ दिया और घुसपैठ कर दी।

इसके बाद नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने तुरंत हरकत में आते हुए फाइटर जेट्स को गोल्फ कोर्स की ओर रवाना किया। इन जहाजों ने चेतावनी के लिए फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया और घुसपैठिए प्लेन को प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर निकाला।

दिन में दूसरी बार टूटी हवाई सीमा

यह घुसपैठ रविवार को दूसरी बार हुआ। गौरतलब है कि पूरे सप्ताह में प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में पांच बार अनधिकृत घुसपैठ हुई है।

ये प्लेन तब उस जोन में घुसा जब ट्रंप उस वक्त अपने गोल्फ क्लब में मौजूद थे, जैसा कि उनके सार्वजनिक शेड्यूल में दर्ज था। वह रविवार शाम को व्हाइट हाउस लौटने वाले थे। इस घटना पर व्हाइट हाउस की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।

ट्रंप के जनवरी में दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद से प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ गई हैं। जुलाई में, NORAD ने एक ही दिन में बेडमिंस्टर के ऊपर पांच अलग-अलग विमानों को रोका था। मार्च में भी फ्लोरिडा के मार-ए-लागो, जो ट्रंप का लग्जरी रिसॉर्ट और निवास है, के पास ऐसा ही वाकया हुआ था।

NORAD की सख्त हिदायत

NORAD ने अपने बयान में कहा, "FAA के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र के नियमों का पालन करना हर पायलट के लिए जरूरी है, चाहे वह किसी भी इलाके में हो या कोई भी विमान उड़ा रहा हो।"

कमांड ने सभी पायलटों से अपील की है कि वे उड़ान से पहले सभी नोटिफिकेशन चेक करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों से बचें।

यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal पर इस महीने लग सकती है मुहर, क्या अब नहीं पड़ेगी ट्रंप के टैरिफ की मार?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।