Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं करीब हर महीने एक युद्ध रुकवा रहा हूं', भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर अब क्या बोले ट्रंप?

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 04 Aug 2025 12:05 AM (IST)

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षों को रुकवाने का श्रेय लिया है। उन्होंने पहले घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे। ट्रंप ने यह दावा व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के उस बयान के बाद किया है।

    Hero Image
    डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में संघर्षों को रुकवाने का श्रेय लिया।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    पीटीआई, न्यूयार्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर दुनियाभर में संघर्षों को रुकवाने का श्रेय लिया। इनमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ हालिया संघर्ष भी शामिल है।

    ट्रंप ने 10 मई को इंटरनेट मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में रातभर की बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण व तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे। तब से उन्होंने कई मौकों पर अपने इस दावे को दोहराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैंने हर महीने एक युद्ध रुकवाया: ट्रंप

    एक दिन पहले भी ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने औसतन हर महीने एक युद्ध रुकवाया है। ट्रंप का यह ताजा दावा व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के उस बयान के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष सहित दुनियाभर में कई संघर्षों को समाप्त कराने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

    लेविट ने कहा था कि ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया, इजरायल और ईरान, रवांडा और कांगो, भारत और पाकिस्तान, सर्बिया और कोसोवो, मिस्त्र और इथियोपिया के बीच संघर्ष समाप्त कराया है।

    यह भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ से कैसे निपटेगा भारत? Experts ने बनाया शानदार प्लान, सरकार से की ये मांग