विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal Ration Scam: सरकारी अधिकारी ने भ्रष्टाचार को लेकर हाईकोर्ट को लिखा पत्र, CID जांच का आदेश

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Thu, 01 Feb 2024 04:39 PM (IST)

बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट को पत्र लिखा है जिसके आधार ...और पढ़ें

बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट को पत्र लिखा है।
बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट को पत्र लिखा है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट को पत्र लिखा है, जिसके आधार पर इसकी सीआईडी जांच का आदेश दिया गया है। न्यायाधीश बिश्वजीत बसु ने नौ फरवरी तक सीआईडी से जांच की प्राथमिक रिपोर्ट मांगी है। अधिकारी ने भ्रष्टाचार में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं की संलिप्तता का भी दावा किया है। उन्होंने हाईकोर्ट को राशन वितरण घोटाले में नई जानकारियां दी हैं।

मालूम हो कि इस मामले में बंगाल के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है और वर्तमान में वे जेल में हैं। अधिकारी ने राशन वितरण घोटाले में हावड़ा के एक नेता की संलिप्तता का दावा किया है। उन्होंने गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के तहत हुईं शिक्षकों की नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Kolkata News: ममता पर भाजपा का पलटवार, सीएए को रोकने की ताकत किसी के पास नहीं

अधिकारी ने हाईकोर्ट को बताया कि 313 शिक्षकों को रुपये की एवज में गैरकानूनी तरीके से नियुक्त किया गया है। अधिकारी ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। दूसरी तरफ राज्य सरकार के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि इस पत्र में कही गई बातों की सत्यता की गहनता से जांच किए जाने की जरुरत है। कई मामलों में व्यक्तिगत रोष के कारण भी इस तरह के पत्र लिखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें: West Bengal Politics: 'भाजपा की एक नंबर दलाल है माकपा', जानें सीएम ममता ने क्यों कहा; इनके हाथों बहुत मार खाई हूं