विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal Politics: 'भाजपा की एक नंबर दलाल है माकपा', जानें सीएम ममता ने क्यों कहा; इनके हाथों बहुत मार खाई हूं

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Wed, 31 Jan 2024 06:46 PM (IST)

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माकपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे भाजपा की एक नंबर दलाल बताया। मुर्शिदाबाद ...और पढ़ें

भाजपा की एक नंबर दलाल है माकपा- ममता (फोटो, एक्स)
भाजपा की एक नंबर दलाल है माकपा- ममता (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. माकपा के चलते कांग्रेस के साथ मेरा संपर्क खराब हुआ
  2. मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी टीएमसी
  3. मुख्यमंत्री बोलीं- वामदल को मैं कभी भी माफ नहीं कर करूंगी
  4. माकपा के हाथों बहुत मार खाई हूं- सीएम ममता

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को माकपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे भाजपा की एक नंबर दलाल बताया। मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि कांग्रेस के साथ मेरे अच्छे संबंध थे, लेकिन माकपा के चलते हमारा संपर्क खराब हुआ है।

उन्होंने कांग्रेस पर राज्य में भाजपा को मजबूत करने के लिए माकपा से हाथ मिलाने का भी आरोप लगाया। ममता ने इसी के साथ फिर दोहराया कि उनकी पार्टी टीएमसी आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल की सभी 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। ममता ने कहा कि राज्य में दो सीट पर चुनाव लड़ने के उनके प्रस्ताव को कांग्रेस द्वारा अस्वीकार करने के बाद टीएमसी ने यहां अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

माकपा के हाथों बहुत मार खाई हूं- सीएम ममता

उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा ने राज्य में अपने 34 साल के शासन के दौरान लोगों को बहुत प्रताड़ित किया था और मैं खुद उसके हाथों बहुत मार खाई हूं, इसके लिए वह वामदल को कभी भी माफ नहीं कर पाएंगी।

क्या कांग्रेस को 42 में 42 सीट चाहिए- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस के पास राज्य विधानसभा में एक भी विधायक नहीं है। मैंने उन्हें दो लोकसभा सीट की पेशकश की लेकिन वे और अधिक चाहते थे। इसलिए, मैंने उनसे कहा कि मैं उनके साथ एक भी सीट साझा नहीं करूंगी। ममता ने तंज कसा कि क्या उन्हें (कांग्रेस) 42 में 42 सीट चाहिए। मैं हारने के लिए कांग्रेस को सीट नहीं दे सकती।

भाजपा से अकेले लड़ना जानती हूं

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा से अकेले लड़ना जानती हूं। सीएम ने दावा किया कि एकमात्र टीएमसी ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है। ममता ने यह भी कहा कि कांग्रेस से हमारे पारिवारिक संबंध हैं, राजनीतिक संपर्क नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि मैं उन लोगों को भी माफ नहीं करूंगी जो माकपा का समर्थन करते हैं, क्योंकि ऐसा करके वे वास्तव में भाजपा का ही समर्थन कर रहे हैं। मैंने पिछले पंचायत चुनावों में ऐसा देखा है।

माकपा ने किया पलटवार

दूसरी तरफ, माकपा नेता शमिक लाहिड़ी ने पलटवार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी आरएसएस के निर्देश पर विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन को तोड़ने के लिए इसमें शामिल हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और भाजपा के बीच गुप्त समझौता है।

ये भी पढ़ें: West Bengal: एनएचआरसी ने न्यायिक हिरासत में मौत पर बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी, जिला सुधार गृह में हुई थी मृत्यु