विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata News: ममता पर भाजपा का पलटवार, सीएए को रोकने की ताकत किसी के पास नहीं

Published: Wed, 31 Jan 2024 08:11 PM (IST)

भाजपा नेता ने यह भी चेतावनी दी कि अगर बंगाल में इस कानून को लागू करने में कोई बाधा डालेगा ...और पढ़ें

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य में सीएए और एनआरसी किसी कीमत पर लागू नहीं होने देने की चेतावनी पर भाजपा ने पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) जल्द लागू होकर रहेगा। यहां संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीएए को लागू होने से रोकने की ताकत किसी के पास नहीं है।

भाजपा नेता ने यह भी चेतावनी दी कि अगर बंगाल में इस कानून को लागू करने में कोई बाधा डालेगा तो उस बाधा को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इससे पहले बंगाल से भाजपा सांसद और केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने रविवार को गारंटी देते हुए कहा था कि सात दिनों के भीतर सीएए पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।

सीएए को बंगाल में नहीं होने दूंगी लागू 

इसपर ममता ने मंगलवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में प्रशासनिक सभा में कहा कि मैं जब तक जीवित हूं सीएए को बंगाल में लागू नहीं होने दूंगी। ममता ने कहा कि भाजपा सीएए के तहत जिन लोगों को नागरिकता देने की बात कर रही है उसमें से हर कोई पहले से नागरिक हैं। इसमें अलग से नागरिकता देने की क्या बात है।

बता दें कि इससे पहले दिसंबर में बंगाल दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि सीएए देश का कानून है और इसे लागू होने से कोई नहीं रोक सकता है।

यह भी पढ़ें- Amartya Sen Land: जमीन मामले में अमर्त्य सेन को मिली राहत, विश्व भारती का बेदखली नोटिस खारिज; वकील का सेन पर जोरदार हमला