विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूटकेस में सास का शव; मरा कुत्ता बताकर नदी में फेंक रही थी बहू, मां के साथ गिरफ्तार

Published: Tue, 25 Feb 2025 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2025 07:21 PM (IST)

कोलकाता के कुमारतुली के पास गंगा के घाट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कुमारतुली मूर्तिकारों का केंद्र ...और पढ़ें

ट्राली बैग में का शव के साथ दो महिला गिरफ्तार। (Photo Jagran)
ट्राली बैग में का शव के साथ दो महिला गिरफ्तार। (Photo Jagran)

HighLights

  1. बहू ने बताया- झगड़े के दौरान ईंट से वार करने से हो गई थी मौत
  2. शव नदी में फेंकने की कोशिश करती बहू व उसकी मां गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। फुफेरी सास के शव को सूटकेस में भरकर नदी में फेंकने की कोशिश करती बहू व उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके नाम फाल्गुनी घोष व आरती घोष हैं। मृतका की शिनाख्त सुमिता घोष (55) के रूप में हुई है। मंगलवार को कोलकाता के कुम्हारटोली घाट पर कुछ लोगों ने उन्हें नीले रंग के सूटकेस को नदी में फेंकने ले जाते देखा तो संदेह के आधार पर रोक दिया।

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

सूटकेस खोलने पर उसमें एक महिला का शव दिखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर आकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों टैक्सी से कुम्हारटोली घाट पहुंची थीं। पूछने पर उन्होंने कहा कि सूटकेस में उनके पालतू कुत्ते का शव है, लेकिन उसे खोलने पर महिला का शव मिला।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस को महिलाओं के पास से लोकल ट्रेन के टिकट मिले हैं, जो सियालदह-हासनाबाद सेक्शन के काजीपाड़ा स्टेशन का है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच में पता चला है कि दोनों पहले प्रिंसेप घाट गई थीं। वहां लोगों की चहल-पहल देखकर कुम्हारटोली घाट आई थी।

किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ

फाल्गुनी ने पूछताछ में बताया कि सोमवार शाम उसकी फुफेरी सास मध्यमग्राम स्थित उसके किराए के घर में आई थी, जहां वह अपनी मां आरती के साथ रहती है। फुफेरी सास के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने गुस्से में आकर ईंट से उनपर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। उसकी मां उस वक्त किसी काम से बाहर गई हुई थी।

शव को सूटकेस में भरा और कोलकाता ले आईं

लौटने पर जब उन्होंने शव देखा तो उसे बचाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की सोचा। इसके बाद उन्होंने शव को सूटकेस में भरा और कोलकाता ले आईं। शव को सूटकेसï में भरने के लिए उन्होंने मृतका के पैर के कुछ हिस्सों को काट दिया था। मृतका असम के जोरहाट इलाके की रहने वाली थी।

ससुरालवालों से अलग रह रही थी बहू

वह फाल्गुनी के घर क्यों गई थी और किस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को असम व कोलकाता में मृतका की कुछ संपत्ति होने का पता चला है। संपत्ति को लेकर तो हत्या नहीं की गई है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। फाल्गुनी काफी समय से ससुरालवालों से अलग अपनी मां के साथ रह रही थी।

यह भी पढ़ें: भारी कर्ज, लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल; आखिर क्‍या थी डे परिवार की कहानी? तिहरा हत्‍याकांड में पुलिस को मिला नया सबूत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।