विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Triple Murder: भारी कर्ज, लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल; आखिर क्‍या थी डे परिवार की कहानी? तिहरा हत्‍याकांड में पुलिस को मिला नया सबूत

Published: Mon, 24 Feb 2025 03:43 PM (IST)

कोलकाता ट्रिपल मर्डर केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पहले जहां भतीजे ने चाचा पर हत्या का आरोप ...और पढ़ें

कोलकाता ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को मिला सुराग (फाइल फोटो)
कोलकाता ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को मिला सुराग (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चमड़े के सामना का कारोबार करता था परिवार
  2. पुलिस का दावा- भारी कर्ज है हत्या की वजह
  3. पुलिस को दोनों भाइयों पर है हत्या का शक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता के तांगरा में डे परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले में पुलिस को कुछ नई बातें पता चली हैं। पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को शक है कि प्रणय डे और प्रसून डे ने मिलकर हत्या की है।

डे परिवार की सुदेशना डे और रोमी डे और 14 साल की नाबालिग लड़की की लाश तांगरा स्थित उनके घर में मिली थी। इसके बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी है। फिलहाल दोनों भाई अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है।

पुलिस को शक है कि कर्ज के बोझ और ऐशोआराम के चक्कर में दोनों भाइयों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। शुरुआती जांच में इन तीनों की मौत को आत्महत्या माना गया था। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने इस थ्योरी को खारिज कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार तीनों की हत्या की गई थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रणय और प्रसून दोनों सगे भाई हैं। इन लोगों ने पहले अपनी-अपनी पत्नियों और प्रसून की बेटी की हत्या की और फिर आत्महत्या करने की योजना बनाई। दोनों एक गाड़ी में सवार होकर निकले थे, लेकिन इनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी वजह से उनकी आत्महत्या की योजना नाकाम रही।

कर्ज और ऐशोआराम है हत्या की वजह

पुलिस की जांच में पता चला कि परिवार चमड़े के सामान का कारोबार करता था और भारी कर्ज में डूबा हुआ था। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, कर्ज की रकम इतनी ज्यादा थी कि परिवार के लिए इसे चुका पाना नामुमकिन हो गया था।

इतना कर्ज होने के बावजूद भी दोनों भाई अपनी शानदार जीवनशैली में कोई कटौती नहीं करते थे। महंगे कपड़े, लग्जरी गाड़ियां और खर्चीला लाइफस्टाइल उनकी आदत बन गई थी। पुलिस ने दावा किया कि कर्ज का यह बोझ ही इस भयानक घटना का प्रमुख कारण है।

सीसीटीवी कैमरे थे बंद

जांच में पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। जिस दिन यह घटना घटी थी, उस दिन घर के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद थे। पुलिस ने कहा कि यह संयोग नहीं हो सकता है, हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी और कैमरे जानबूझकर मिटाए गए थे।

Kolkata Triple Murder Case: अस्पताल में भर्ती भतीजे ने खोली चाचा की पोल! पुलिस को बताया- किसने और क्‍यों की मां-चाची और चचेरी बहन की हत्‍या?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।