विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Triple Murder Case: अस्पताल में भर्ती भतीजे ने खोली चाचा की पोल! पुलिस को बताया- किसने और क्‍यों की मां-चाची और चचेरी बहन की हत्‍या?

Published: Mon, 24 Feb 2025 08:26 AM (IST)

कोलकाता में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले में अस्पताल में भर्ती लड़के ने बड़ा दावा ...और पढ़ें

कोलकाता में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या (फाइल फोटो)
कोलकाता में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या (फाइल फोटो)

HighLights

  1. घर में मृत मिली थी दो महिलाएं और एक किशोरी
  2. दोनों भाइयों ने मिलकर रची साजिश, भतीजे का खुलासा
  3. पुलिस को मिले सबूतों से चाचा पर गहराई शक की सुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई थी, जिसमें एक ही परिवार की दो महिलाएं और एक किशोरी की मौत हो गई थी। अब इस मामले में अस्पताल में भर्ती भतीजे ने अपने चाचा पर उंगली उठाकर शक की सुई चाचा की तरफ घूमा दी है।

सड़क हादसे में घायल लड़के ने आरोप लगाया कि चाचा ने ही तीनों की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में ये संकेत मिले हैं कि छोटे भाई ने उनकी हत्या की है। मामले की जांच में जुटे अधिकारी ने बताया कि, अस्पताल में भर्ती भतीजे ने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है।

बता दें, 19 फरवरी को कोलकाता के तंगरा में स्थित अपने घर में घर के तीन सदस्य मृत मिले थे। इसी परिवार के तीन और सदस्य (दो भाई और उनमें से एक का बेटा) बुधवार की सुबह एक कार के अंदर घायल अवस्था में मिले थे।

शहर के दक्षिणी हिस्से में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर उनकी कार मेट्रो खंभे से टकरा गई थी। इस घटना में तीनों लोग घायल हो गए थे।

एक घर में रहते थे 6 लोग

इस परिवार में कुल छह लोग थे। प्रणय और प्रसून भाई थे। बड़े भाई की पत्नी सुदेशना और छोटे भाई प्रसून की पत्नी रोमी इसी घर में रहती थीं। प्रणय का एक बेटा है और प्रसून की एक बेटी थी। इनमें से सुदेशना, रोमी और प्रसून की बेटी के शव घर में मिले थे।

वहीं प्रणय, प्रसून और प्रणय का बेटा कार में घायल अवस्था में मिले थे। पूरा परिवार कोलकाता के पूर्वी हिस्से में एक ही घर में साथ रहता था।

घायल लड़के ने दिया बयान

अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती लड़के ने अपने बयान में ये दावा किया कि उसके चाचा ने उसकी मां, उसकी चाची और उसकी चचेरी बहन की हत्या की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मौके से मिले सबूतों से भी ये संकेत मिल रहे हैं कि छोटे भाई प्रसून ने ही दोनों महिलाओं और किशोरी की हत्या में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन इस बात के भी सबूत मिले हैं कि हत्या की साजिश में बड़ा भाई प्रणय का भी पूरा साथ था।

दोनों भाइयों ने की हत्या

पुलिस ने बताया कि, जब किशोरी को साजिश के बारे में पता चला तो उसने जहरीली दलिया खाने से मना कर दिया था। उस दलिए में नींद और उच्च रक्तचाप की गोलियां मिली हुई थी। किशोरी को जबरन दलिया निगलने के लिए मजबूर किया गया था।

पुलिस ने कहा, यही कारण था कि पिटाई के बाद लगी चोटों के कारण उसके होठों और अन्य जगहों पर कई खरोंच के निशान थे। उन्होंने कहा कि, अस्पताल में भर्ती लड़के से अलग से पूछताछ की गई। हालांकि, पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि ये परिवार चमड़े का कारोबार करता था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

RG Kar Case: पीड़िता के माता-पिता का बड़ा आरोप, छह महीने बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।