Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कांग्रेस और TMC के बीच बढ़ी खटास! राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से दूर रहेगी ममता की पार्टी

    By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 07:43 PM (IST)

    कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस शामिल न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो: एएनआई)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं होगी। यात्रा के 27 जनवरी को बंगाल पहुंचने की बात है। बंगाल में यह यात्रा पांच दिनों तक उत्तर बंगाल और दक्षिण को मुर्शिदाबाद जिले तक आएगी, लेकिन इसमें आईएनडीआईए के प्रमुख दलों में से एक तृणमूल कांग्रेस के कोई नेता शामिल नहीं होंगे, क्योंकि अब तक सीट समझौता नहीं हुआ है।

    तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने नाम नहीं छापने के शर्त पर कहा कि फिलहाल कांग्रेस के साथ किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि गठबंधन पर फैसला नहीं हो पाया है। कांग्रेस सीट समझौते को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। जब तक सीट समझौते का फॉर्मूला साफ नहीं होगा तब तक इसमें शामिल नहीं होंगे। दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आईएनडीआईए में शामिल सभी दलों के प्रमुखों को पत्र लिखकर अपील की है। मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को भी पत्र मिला है।

    यह भी पढ़ें: 'मैं धर्म का फायदा...', राहुल गांधी ने Bharat Jodo Nyay Yatra में राम मंदिर का किया जिक्र; कांग्रेस नेता का BJP पर वार

    कांग्रेस को महज दो सीटें मंजूर नहीं

    सूत्रों ने बताया कि बंगाल में मालदा दक्षिण और बहरमपुर की दो सीटें छोड़कर तृणमूल राज्य की बाकी 40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। कांग्रेस को केवल दो सीटें मंजूर नहीं हैं जिसे लेकर दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बात नहीं बन पा रही है। कांग्रेस कम से कम आठ से दस सीटें मांग रही है।

    यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन, कोहिमा में राहुल गांधी ने नगालैंड के लोगों को दिया अहम संदेश