विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ration Scam: कोलकाता में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी, राशन घोटाले में TMC नेता और राज्य मंत्री गिरफ्तार

Published: Tue, 13 Feb 2024 09:31 AM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में ...और पढ़ें

कोलकाता में राशन घोटाला मामले में छापेमारी (फाइल फोटो)
कोलकाता में राशन घोटाला मामले में छापेमारी (फाइल फोटो)

पीटीआई, कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह महानगर में कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। ईडी की 8 से 10 टीमें जांच के लिए निकली हैं।

कई स्थानों पर छापेमारी

अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय बलों के साथ ईडी की टीमों ने साल्ट लेक, काइखली, मिर्जा गालिब स्ट्रीट, हावड़ा और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, उनमें व्यवसायी और घोटाले में पहले गिरफ्तार किए गए लोगों से करीबी जुड़े लोग शामिल हैं।

टीएमसी नेता और राज्य मंत्री

ईडी अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "ये छापे राशन वितरण घोटाले से जुड़े हैं। हमें पहले ही गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद इन लोगों की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिली है।" जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में राशन वितरण में अनियमितताओं में उनकी कथित संलिप्तता के लिए राज्य के एक मंत्री और एक टीएमसी नेता को गिरफ्तार किया है।

इन जगहों पर भी ईडी की छापेमारी

बागुइओ स्थित एक आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम साल्ट लेक आईबी ब्लॉक भी पहुंची, वहां भी टीम एक घर में तलाशी ले रही है। ईडी ने बागुईआटी थाने के हल्दीराम स्थित पीएस मैग्नम में भी एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की है। इसके अलावा भी कई जगहों पर जांच एजेंसी पहुंचने वाली है। 

यह भी पढ़ें: Sandeshkhali Horror: सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने से पुलिस ने रोका, बोले- सच्चाई दबाने की कोशिश कर रही ममता सरकार

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से मिली छुट्टी, बाहर आते ही लोकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा एलान