विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से मिली छुट्टी, बाहर आते ही लोकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा एलान

Published: Mon, 12 Feb 2024 04:31 PM (IST)

कोलकाता के अस्पताल में भर्ती मिथुन चक्रवर्ती की सेहत में अब सुधार हो गया है जिसके बाद अस्पताल से उसे ...और पढ़ें

मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से मिल गई छुट्टी
मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से मिल गई छुट्टी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दिग्गज फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से सोमवार को छुट्टी मिल गई। अस्पताल से निकलते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने एक बड़ा एलान किया है। दरअसल, उन्होंने साफ कर दिया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन भाजपा के लिए चुनाव प्रचार जरूर करेंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर एलान

अस्पताल से छुट्टी होने पर मिथुन चक्रवर्ती ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन 2024 चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करते नजर आएंगे। उन्होंने कहा, "अगली 1 तारीख से मैं प्रचार शुरू करूंगा। अकेले बंगाल में चुनाव प्रचार के अलावा अगर मुझे किसी अन्य राज्य में जाना होगा, तो मैं जाऊंगा।"

शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत

बताते चलें कि शनिवार को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बीमार हो गए थे। इलाज के दौरान पता चला है कि एक्टर के ऊपरी और निचले अंगों में कमजोरी है। हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि मिथुन की सेहत अब काफी सुधर गई है और उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह भी दी है।

'सुवेंदु अधिकारी एक शक्तिशाली नेता'

भाजपा विधायक व बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को प्रशासन द्वारा संदेशखाली जाने से रोके जाने पर मिथुन ने कहा कि वे बेहद शक्तिशाली नेता हैं। उन्हें अटकाने से कोई लाभ नहीं होगा। वे ठीक निकल आएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फोन करके उनका हालचाल पूछे जाने पर मिथुन ने कहा-'पीएम मोदी का फोन आने पर काफी खुशी हुई। मैं पीएम मोदी का काफी सम्मान करता हूं।

डायबिटीज मरीजों को दी सलाह

मिथुन ने डायबिटीज के लोगों को सलाह देते हुए कहा कि जिन्हें भी यह परेशानी है, वह अपने खाने पर नियंत्रण रखें। उन्होंने कहा, "जिन लोगों को शुगर है, वह यह न सोचें कि मीठा नहीं खाएंगे, तो कुछ नहीं होगा। मेरी भी यही समस्या थी कि मैंने बहुत ज्यादा मीठा खा लिया, लेकिन मैं अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं।"

यह भी पढ़ें: Sandeshkhali Horror: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल संदेशखाली के लिए हुए रवाना, पुलिस का दावा - पूरे इलाके में शांति व्यवस्था कायम

यह भी पढ़ें: Bengal: सुवेंदु अधिकारी समेत छह भाजपा विधायकों पर बड़ी कार्रवाई, विधानसभा के शेष सत्र से किए गए निलंबित