विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sandeshkhali Horror: सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने से पुलिस ने रोका, बोले- सच्चाई दबाने की कोशिश कर रही ममता सरकार

Published: Mon, 12 Feb 2024 06:46 PM (IST)

पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और पार्टी के 66 अन्य विधायकों को बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के ...और पढ़ें

सुवेंदु अधिकारी समेत कई भाजपा विधायकों को संदेशखाली जाने से पुलिस ने रोका। फाइल फोटो।
सुवेंदु अधिकारी समेत कई भाजपा विधायकों को संदेशखाली जाने से पुलिस ने रोका। फाइल फोटो।

HighLights

  1. नेता प्रतिपक्ष ने कहा-सच्चाई दबाने की कोशिश कर रही ममता सरकार
  2. 15 फरवरी को फिर संदेशखाली जाने की घोषणा की

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और पार्टी के 66 अन्य विधायकों को बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में जाने से सोमवार दोपहर को रोक दिया। पुलिस ने इलाके में आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए नेताओं को रोका।

स्थानीय लोगों से मिलने जाने वाले थे कई नेता

इससे पहले संदेशखाली में अशांति के मद्देनजर बंगाल विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करने पर विपक्ष के नेता अधिकारी सहित भाजपा के छह विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद सुवेंदु अधिकारी अन्य भाजपा विधायकों के साथ संदेशखाली के उन स्थानीय लोगों से मिलने के लिए बस में चढ़े, जिन्होंने तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

बसंती राजमार्ग पर रोका गया

अधिकारी ने कहा कि प्राधिकारियों ने निषेधाज्ञा और बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक के उस पत्र का हवाला देते हुए हमें बसंती राजमार्ग पर रोक दिया, जिसमें दावा किया गया है कि मेरे संदेशखाली जाने से क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह बेतुकी बात है।

कानून-व्यवस्था की समस्या का हवाला देकर मुझे संदेशखाली से 65 किलोमीटर दूर कैसे रोका जा सकता है? हम सच्चाई को दबाने की राज्य सरकार की इस कोशिश की निंदा करते हैं। चार घंटे बाद भाजपा विधायक वहां से लौट आए।

यह भी पढ़ेंः नवाज शरीफ की पार्टी PML-N को मिला 5 और निर्दलीय सदस्यों का साथ, नेशनल असेंबली में अब इतना हुआ पार्टी का आंकड़ा

5 फरवरी को फिर जाएंगे संदेशखाली

सुवेंदु ने कहा कि भाजपा विधायक 15 फरवरी को फिर संदेशखाली जाएंगे। संदेशखाली में महिलाओं ने पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि स्थानीय टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उसके गिरोह ने उनका यौन उत्पीड़न किया तथा उनकी जमीन के बड़े हिस्से पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया।

यह भी पढ़ेंः Rajya Sabha Election: शमिक को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने के पीछे भाजपा की ये है रणनीति, साधे एक तीर से कई निशाने