विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवाज शरीफ की पार्टी PML-N को मिला 5 और निर्दलीय सदस्यों का साथ, नेशनल असेंबली में अब इतना हुआ पार्टी का आंकड़ा

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 12 Feb 2024 05:14 PM (IST)

पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) को तीन निर्दलीय सदस्यों का का समर्थन मिल गया है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ...और पढ़ें

PML-N को मिला 5 और निर्दलीय सदस्यों का साथ। फाइल फोटो।
PML-N को मिला 5 और निर्दलीय सदस्यों का साथ। फाइल फोटो।

HighLights

  1. PML-N में शामिल हुए पांच और निर्दलीय सदस्य
  2. सभी पांच सदस्यों ने की नवाज शरीफ से मुलाकात

पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान में हुए आम चुनाव और उसके परिणामों की घोषणा के बाद नेशनल असेंबली में पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) 75 सीटें जीत कर तकनीकी रूप से सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस बीच, असेंबली में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं होने के कारण PML-N गठबंधन की सरकार बनाने में जुटी हुई है। वहीं, पार्टी को पांच और निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन मिल गया है।

PML-N को मिला 6  निर्दलीय उम्मीदवारों का साथ

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पार्टी में सभी पांच सदस्यों ने सोमवार को शामिल होने का फैसला किया। मालूम हो कि कि एक दिन पहले इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार ने पीएमएल-एन में शामिल हो गया था। वहीं, इन पांच सदस्यों के  PML-N में शामिल होने के बाद पार्टी को समर्थन करने वाले कुल निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या अब छह हो गई है।

इन नेताओं ने की नवाज शरीफ से मुलाकात

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ से  निर्दलीय नवनिर्वाचित सदस्यों के रूप में सरदार शमशीर मजारी, इमरान अकरम, सोहेल खान, खिज्र हुसैन मजारी और साहिबजादा मोहम्मद गाजिन अब्बासी ने मुलाकात की है। पार्टी ने अपने पोस्ट में कहा कि सभी सदस्यों ने नवाज शरीफ के नेतृत्व में विश्वास जताया और PML-N में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की।

यह भी पढ़ेंः Pakistan Election Result : PTI समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा, संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनी PML-N; क्या है PPP का हाल?

किस पार्टी को मिली है कितनी सीटें?

मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएल-एन को चुनाव में 75 सीटें मिली है, जबकि पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी की पीपीपी ने 54 और एमक्यूएम-पी ने 17 सीटें हासिल की है। अन्य पार्टियों में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) ने चार सीटें, पीएमएल-कायद ने तीन और इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी (आईपीपी) और बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) ने दो-दो सीटें जीती है। सरकार बनाने के लिए एक पार्टी को नेशनल असेंबली की 265 सीटों में से 133 सीटों की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ेंः Pakistan: घमासान मुठभेड़ में मारा गया आतंकी गिरोह का सरगना, सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद की भारी मात्रा में विस्फोटक