विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: घमासान मुठभेड़ में मारा गया आतंकी गिरोह का सरगना, सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद की भारी मात्रा में विस्फोटक

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 11 Feb 2024 10:39 PM (IST)

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले में गुप्तचर आधारित अभियान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन दाएश से ...और पढ़ें

घमासान मुठभेड़ में मारा गया आतंकी गिरोह का सरगना। फाइल फोटो।
घमासान मुठभेड़ में मारा गया आतंकी गिरोह का सरगना। फाइल फोटो।

पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले में गुप्तचर आधारित अभियान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन दाएश से संबंधित एक आतंकी गिरोह के सरगना को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि क्षेत्र में एक कट्टर आतंकी की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया।

मुठभेड़ में मारा गया सरगना

सेना ने कहा है कि घमासान मुठभेड़ के बाद दाएश (इस्लामिक स्टेट) से संबंधित आतंकी सरगना सुरात गुल उर्फ सैफुल्ला मारा गया। आतंकियों के कमांडर के पास से हथियार, गोलियां और विस्फोटक बरामद हुए। यह आतंकी टारगेटेड हत्याओं के साथ ही फिरौती जैसी अनगिनत आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था।

यह भी पढ़ेंः Pakistan Election: अस्थिर सरकार के पीएम के तौर पर बंधे रहेंगे नवाज के हाथ, पाकिस्तान सेना के हाथ में ही होगी गठबंधन की चाबी

बलूचिस्तान में हुई थी 12 लोगों की मौत

पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनाव से पहले सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में प्रत्याशियों और चुनाव अधिकारियों को निशाना बनाने में तेजी आई थी। बलूचिस्तान में एक निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के बाहर बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। 

यह भी पढ़ेंः Pakistan Election Result : PTI समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा, संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनी PML-N; क्या है PPP का हाल?