विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal: मिड डे मील योजना को लेकर बोले सुवेंदु अधिकारी, CBI जांच होने पर ममता को जाना पड़ेगा जेल

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 25 Nov 2023 08:29 PM (GMT+05:30)

भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की बंगाल में मिड डे मील योजना में अनियमितता की सीबीआई जांच ...और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी विधायक सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो)
भारतीय जनता पार्टी विधायक सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री किसी को जेल भेजने की कर रही थीं बात: सुवेंदु अधिकारी
  2. योजना के फंड से बालेश्वर ट्रेन हादसे के पीड़ितों को दिया गया मुआवजा: भाजपा विधायक

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की बंगाल में मिड डे मील योजना में अनियमितता की सीबीआई जांच की सिफारिश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था।

क्या कुछ बोले सुवेंदु अधिकारी?

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की ओर से मिड डे मील योजना के लिए दिए जा रहे फंड का बंगाल सरकार अवैध तरीके से अन्य मदों में इस्तेमाल कर रही है। सुवेंदु ने कहा,

मुख्यमंत्री किसी को जेल भेजने की बात कर रही थीं, लेकिन मिड डे मील योजना की सीबीआई जांच होने पर उन्हें खुद ही जेल जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: ED ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में एनएसडीएल से मांगी मदद, 31 दिसंबर तक जांच प्रक्रिया समाप्त करने का निर्देश

उन्होंने कहा कि मिड डे मील योजना के फंड से बालेश्वर ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मुआवजा दिया गया। इसी फंड से हिंगलगंज में कंबल वितरित किए गए। मुख्यमंत्री की जनसभाओं के आयोजन में भी इसी फंड का इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से जो दुआरे सरकार (दरवाजे पर सरकार) शिविर लगाए जाते हैं, उन पर होने वाला खर्च भी इसी फंड से वहन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: तृणमूल प्रवक्ता ने अपनी ही सरकार पर जताई नाराजगी, कुणाल घोष बोले- 14 बार हो रही एक ही गलती

आनन-फानन में तैयार हुई रिपोर्ट

दूसरी तरफ, राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने सुवेंदु के आरोपों को लज्जाजनक बताते हुए इसे एजेंसी की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि मिड डे मील योजना की समीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का जो प्रतिनिधिदल बंगाल आया था, उसने आनन-फानन में अपनी रिपोर्ट तैयार की है।