विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ED ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में एनएसडीएल से मांगी मदद, 31 दिसंबर तक जांच प्रक्रिया समाप्त करने का निर्देश

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 25 Nov 2023 04:28 PM (GMT+05:30)

ED ने बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में एनएसडीएल से मदद मांगी है। एनएसडीएल से उक्त कंपनी के ...और पढ़ें

ED ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में एनएसडीएल से मांगी मदद (Image: Jagran Graphic)
ED ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में एनएसडीएल से मांगी मदद (Image: Jagran Graphic)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। ईडी ने बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में मुंबई स्थित नेशनल सिक्योरिटीज डिपाजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) से मदद मांगी है।

सूत्रों ने कहा कि एनएसडीएल से एक विशेष कार्पोरेट इकाई के स्थायी खाता संख्या (पैन) से संबंधित विवरण के बारे में मदद मांगी गई है, जो मामले के मुख्य आरोपितों में से एक सुजय कृष्ण भद्र से जुड़ा है।

पूर्व निदेशकों के बारे में मांगी जानकारी

एनएसडीएल से उक्त कंपनी के कुछ वर्तमान और पूर्व निदेशकों के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में एनएसडीएल से विवरण प्राप्त करने के बाद, ईडी के अधिकारी अपने पास पहले से उपलब्ध दस्तावेजों से इसकी पुष्टि करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक बार जब एनएसडीएल से मांगी गई जानकारी उपलब्ध हो जाएगी और ईडी के अधिकारियों के पास पहले से ही उपलब्ध दस्तावेजों के साथ इसकी पुष्टि हो जाएगी, तो पूरी घोटाले की प्रक्रिया में की गई लेखांकन कारगुजारी अधिक स्पष्ट हो जाएगी।

31 दिसंबर तक जांच प्रक्रिया समाप्त करने का ED को निर्देश

व्यक्तिगत पैन कार्डों में से एक, जिसकी जानकारी ईडी के अधिकारियों ने एनएसडीएल से मांगी है, वह सुजय भद्र का है। हालांकि, ईडी के अधिकारी उन अन्य निदेशकों के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं जिनकी जानकारी उन्होंने एनएसडीएल से मांगी है।

सूत्रों ने कहा कि ईडी के अधिकारी भर्ती घोटाले मामले में छोटी-छोटी वित्तीय कारगुजारियों का पता लगाने के लिए सभी अवसरों की तलाश कर रहे हैं, ताकि अदालत में एक मजबूत मामला बनाया जा सके। कलकत्ता उच्च न्यायालय के हालिया निर्देश के बाद पहले से ही केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों पर जांच प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का दबाव है, दसमें ईडी को इस साल 31 दिसंबर तक जांच प्रक्रिया को समाप्त करने का निर्देश दिया गया है और संबंधित जानकारी के लिए एनएसडीएल से संपर्क करना एक कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: West Bengal: 'महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित करने की भाजपा ने रची साजिश', ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़े: West Bengal: जेल में बंद मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल जांच के लिए विशेषज्ञ टीम गठित