विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: 'महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित करने की भाजपा ने रची साजिश', ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Thu, 23 Nov 2023 02:34 PM (IST)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर गुरुवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कई मुद्दों ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर गुरुवार को जमकर निशाना साधा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर गुरुवार को जमकर निशाना साधा।

पीटीआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर गुरुवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कई मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरते हुए कि महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की योजना बनाई जा रही है, लेकिन इससे चुनाव से पहले उन्हें मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप में 'पापियों' की मौजूदगी वाले मैच को छोड़कर सभी मैच जीते। अगर विश्व कप फाइनल कोलकाता या मुंबई में होता तो भारत जीतता।" उन्होंने आगे कहा, "भारतीय खिलाड़ियों ने विरोध किया, इसलिए भारतीय टीम को मैचों के दौरान भगवा जर्सी नहीं पहननी पड़ी।"

यह भी पढ़ें: 'दूध से मक्खी की तरह सचिन पायलट को बाहर किया', Rajasthan में PM मोदी ने कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई पर कसा तंज

'बस तीन महीने ही मोदी सरकार'

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र में बीजेपी के दिन पूरे हो गए हैं। बस तीन महीने ही केंद्र में मोदी सरकार है। उन्होंने केंद्र सरकार की खामियों को गिनाते हुए कहा कि देश का बैंकिंग सेक्टर मंदी में है। लगातार पीएसयू बेचे जा रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है।

टीएमसी अध्यक्ष ने कहा, "सभी बड़ी आईटी कंपनियां कोलकाता की 'सिलिकॉन वैली' परियोजना में निवेश कर रही हैं।" इसके साथ ही उन्होंने गोतस्करी का भी मुद्दा उठाया। ममता बनर्जी ने कहा कि बांग्लादेश में तस्करी के लिए अलग-अलग राज्यों से गाय लाई जाती हैं। सवाल यह है कि वहां ‘‘पैसे’’ कौन लेता है?

उन्होंने आगे कहा, "दरअसल बीजेपी को आदत सी हो गई है। वो उन सभी लोगों को बदनाम करने का काम करते हैं जिनसे उन्हें खतरा नजर आता है। सिर्फ बड़ी-बड़ी कहने से कुछ नहीं होता है, एक तरफ बीजेपी अपनी कामयाबी का ढोल पीट रही है तो दूसरी तरफ जमीन पर लोगों को तरह तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मोदी सरकार को इससे मतलब नहीं है।

यह भी पढ़ें: 'प्रधानमंत्री मोदी ने फिर क्यों किया था वादा...', स्पेशल स्टेटस को लेकर बिहार में राजनीति तेज; तेजस्वी यादव ने केंद्र को घेरा