यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
West Bengal: जेल में बंद मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल जांच के लिए विशेषज्ञ टीम गठित
West Bengal Ration Scam करोड़ों रुपये के राशन घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए प्रवर्तन विभाग (ईडी) द्वारा गिरफ्तार मल्लिक ...और पढ़ें

पीटीआई, कोलकाता। West Bengal Ration Scam पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार वन मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक की तबीयत और बिगड़ गई है। इसके बाद राज्य संचालित एसएसकेएम अस्पताल ने उनकी स्थिति की निगरानी के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया।
अस्पताल ने कहा कि करोड़ों रुपये के राशन घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए प्रवर्तन विभाग (ईडी) द्वारा गिरफ्तार मल्लिक का बीती रात ब्लड शूगर बढ़ने के बाद प्रेसीडेंसी जेल से एसएसकेएम अस्पताल लाया गया था।
अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती मंत्री ने बुधवार सुबह अपने शरीर के बाएं हिस्से के सुन्न होने की शिकायत की।
अस्पताल ने क्या कहा?
अस्पताल ने बताया कि उन्होंने मंत्री का सबसे पहले एमआरआई कराया है और वो रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, समग्र जांच के लिए एक टीम बनाई गई है, जिसमें न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभागों से एक-एक डॉक्टर शामिल हैं। वे मंत्री की स्थिति की निगरानी करेंगे और आगे की कार्यवाही निर्धारित करेंगे।
